गाजा पर इजरायल का जमीनी हमला फिलहाल टला, हमास का डर या कुछ और, जानें क्‍यों पीछे खींचे कदम

Updated on 26-10-2023 01:26 PM
तेल अवीव: इजरायल ने गाजा पट्टी में जमीनी हमले को फिलहाल टाल दिया है। अमेरिका के कहने पर इजरायल ने अभी गाजा में जमीनी सैन्य अभियान शुरू ना करने का फैसला लिया है। हमले को टालने के पीछे अमेरिकी सैनिकों की रक्षा के लिए क्षेत्र में मिसाइल एयर डिफेंस मजबूत कर सके। अमेरिका अपने सैनिक बलों को मिसाइलों और रॉकेटों से बचाने के लिए क्षेत्र में एक दर्जन एयर डिफेंस सिस्टम तैनात करने जा रहा है। इराक, जॉर्डन, कुवैत, सऊदी अरब, सीरिया और संयुक्त अरब अमीरात में तैनात अमेरिकी सैनिकों के लिए ये डिफेंस सिस्टम तैनात किया जाएगा।

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अमेरिकी और इजरायली अधिकारियों के हवाले से ये जानकारी दी है। अमेरिकी अधिकारियों ने इजरायलियों को हमास के शासन को समाप्त करने के लिए गाजा में टैंक और पैदल सैनिकों को भेजने से तब तक रुकने के लिए कहा है, जब तक कि वह एयर डिफेंस सिस्टम को क्षेत्र में मजबूती से स्थापित ना कर दे। इस सप्ताह के अंत तक अमेरिका अपना डिफेंस सिस्टम तैनात कर सकता है।

अमेरिका को अपने सैनिकों पर हमले का डर

अमेरिकी सेन्य अधिकारियों का मानना है कि हमास के कब्जे वाली गाजा पट्टी पर आक्रमण शुरू होने के बाद उनकी सेना को आतंकवादी संगठन निशाना बना सकते हैं। ऐसे में बिना वायु-रक्षा प्रणाली की तैनाती के वह क्षेत्र में जमीनी जंग नहीं चाहता है। इसके अलावा अमेरिका हमास से बंधकों को छुड़ाने के लिए भी एक और कोशिश करना चाहता है। अमेरिका को डर है कि जमीनी हमले के बाद बंधकों को हमास से छुड़ाना मुश्किल हो सकता है। साथ ही उसे जमीनी हमले के बाद युद्ध के पूरे क्षेत्र में फैलने का भी डर है। ऐसे में फिलहाल अमेरिका कुछ समय चाहता है।

अमेरिका अपने सैनिकों के लिए क्षेत्र में डिफेंस मजबूत करने के साथ-साथ इस बात पर भी ध्यान दे रहा है कि हमले के बाद गाजा में क्या होगा। अगर इजरायल के कब्जे में गाज पट्टी आ जाती है तो फिर कैसे वहां की स्थिति को संभाला जाएगा। साथ ही अरब मुल्कों की इस पर क्या प्रतिक्रिया होगी, इस पर भी अमेरिका की नजर है। दूसरी ओर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू ने एक बार फिर दोहराया है कि हमास के खात्मे से पहले ये जंग रुकने वाली नहीं हैं। नेतन्याहू ने कहा है कि इस हफ्ते इजरायली सेनाएं गाजा पर हमला कर सकती हैं। नेतन्‍याहू के अलावा इजरायल डिफेंस फोर्स के चीफ भी कह चुके हैं कि उनकी गाजा में घुसने की तैयारी पूरी हो चुकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। जयशंकर ने शहबाज शरीफ…
 27 September 2026
काठमांडू: नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले भारतीय विमानों की सुरक्षा व्यवस्था पिछले 26 सालों से भारत खुद संभाव रहा है। नेपाल में इसको लेकर…
 27 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की दावेदारी को लेकर समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में बोलते हुए रूस के…
 27 September 2026
मॉस्को/अंकारा: रूस के विदेश मंत्री सर्गियो लावरोव ने कहा है कि तुर्की एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम बिना हमारी इजाजत के देश की सीमा से बाहर नहीं ले जा सकता। उन्होंने…
 27 September 2026
ढाका: तारिक रहमान के दिल्ली दौरे को लेकर बांग्लादेश लगातार भारत के सामने शर्त पर शर्त रख रहा है। शेख हसीना को वापस सौंपने की शर्त तो पहले से ही…
 27 September 2026
वॉशिंगटन/ढाका: शेख हसीना को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव के बीच अमेरिका ने अहम बयान दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने गुरुवार को एक बयान…
 27 September 2026
मॉस्को: दुनिया भर में बढ़ते कूटनीतिक तनाव और तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं के बीच एक खौफनाक खुफिया रिपोर्ट ने पश्चिमी देशों की नींद उड़ा दी है। दावा किया जा…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
Advt.