सहयोग क्रीडा मंडल की यात्रा के बारे में युवा पीढ़ी को जानना ज़रूरी- मंत्री पटेल

Updated on 21-01-2025 12:17 PM

पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम विभाग मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सोमवार को नरसिंहपुर में राष्ट्रीय ध्वज एवं खेल ध्वज फहराकर ऑल इंडिया प्रो कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। टूर्नामेंट का आयोजन सहयोग क्रीड़ा मण्डल गोटेगाँव और मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम गोटेगाँव में 20 जनवरी से 23 जनवरी तक होगा। कार्यक्रम में सहयोग क्रीड़ा मण्डल के गठन से लेकर अब तक सहयोगी के रूप में शामिल वरिष्ठजनों को शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि सहयोग क्रीडा मंडल का गठन वर्ष 1982 में हुआ। इसके बाद से यह क्रीडा मंडल लगातार प्रतियोगिताओं का आयोजन बख़ूबी करता आ रहा है। अब तक जिन सहयोगियों ने आयोजन में योगदान दिया वह अविस्मरणीय है। युवा पीढ़ी को सहयोग की इस परम्परा एवं सहयोगियों के योगदान को जानना होगा।

मंत्री श्री पटेल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में मैराथन का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। मैराथन में इटारसी, मैहर, नरसिंहपुर, जबलपुर, छिन्दवाड़ा एवं भोपाल के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

चार दिवसीय आयोजन में पुरुष, महिला एवं बालक (14 वर्ष से कम) वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता कराई जा रही है। साथ ही चौपड़, तवा, गोला व भाला फेंक, पुरुष एवं महिला वर्ग में ऊंची और लंबी कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

इस अवसर पर विधायक श्री महेन्द्र नागेश, पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल समेत जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.