उद्योगों को प्रोत्साहित करना अहम - मंत्री श्री काश्यप

Updated on 28-06-2024 12:07 PM

विश्व एमएसएमई दिवस पर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य कुमार काश्यप ने मंत्रालय में सागर, बैतूल एवं बुरहानपुर जिले के क्लस्टरों की समीक्षा के दौरान कहा कि उद्योगों को प्रोत्साहित करना अहम है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा प्रदेश में निवेश एवं रोजगार सृजन के लिये उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिये निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिये निवेश अनुकूल नीतियाँ लागू की गयी हैं। उन्होंने कहा कि क्लस्टर विकास योजना भी लागू की गयी है। यह प्रयास किये जा रहे हैं कि उद्योगों को लगाने के लिये आसानी से भू-खण्ड उपलब्ध हो सके।

मंत्री श्री काश्यप ने सागर, बैतूल एवं बुरहानपुर जिले के उद्यमियों से प्रगति के बारे में चर्चा की। मंत्री ने कहा कि क्लस्टरों के निर्माण से प्रदेश में बड़ी संख्या में टेक्सटाइल, फर्नीचर एवं अन्य क्षेत्रों में उद्योग स्थापित हो सकेंगे। इससे युवाओं को रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे। उद्योग आयुक्त डॉ. नवनीत मोहन कोठारी ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि विभाग द्वारा अपेक्षित सहयोग प्रदान किया जायेगा।

विश्व एमएसएमई दिवस पर मंत्रालय में एमएसएमई मंत्री श्री काश्यप का सागर, बैतूल एवं बुरहानपुर जिले के उद्यमियों द्वारा स्वागत किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.