हितग्राहियों को ई-केवायसी कराना अनिवार्य:1 मई से स्मार्ट पीडीएस सिस्टम सिर्फ पात्र ही ले सकेंगे राशन

Updated on 11-04-2025 02:00 PM

मप्र सरकार 1 मई से स्मार्ट पीडीएस सिस्टम लागू करने जा रही है। खाद्य नागरिक, आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने निर्देश दिए हैं कि पीडीएस के लिए सभी हितग्राहियों को 30 अप्रैल तक ईकेवाईसी कराना अनिवार्य होगा। इस​को लेकर विभाग की अपर मुख्य सचिव रश्मि अरुण शमी ने स्मार्ट पीडीसी को लेकर एक समीक्षा बैठक की।

बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 30 अप्रैल तक पात्र हितग्राहियों का ई-केवायसी करवाकर दोहरे एवं मृत हितग्राहियों के नाम सूची से हटवाएं। ई-केवायसी की सुविधा पीओएस मशीन पर उपलब्ध है। मोबाइल एप से भी ई-केवायसी किया जा सकता है।

इस काम में लगी टीम को ग्राम और मोहल्ले में जाकर ई-केवायसी कराने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि इस दौरान राशन वितरण में किसी भी तरह की रुकावट नहीं आए, इस बात की हिदायत दी गई है। ईकेवायसी में पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा नगरीय प्रशासन विभाग के अमले का भी सहयोग लिया जा रहा है। निर्देश मिलने के बाद गुरुवार को सभी जिलों में कलेक्टर ने बैठक करके काम शुरू कर दिया है।

बता दें कि पीडीएस से राशन लेने वाले परिवारों के अलावा सहकारी उपभोक्ता भंडारों को भी डिजिटल प्रणाली से जोड़ा जा रहा है। जिनके माध्यम से राशन का वितरण किया जाता है। वहीं इसके शुरू होने के बाद अधिकारियों को राशन वितरण केंद्रों का निरीक्षण करने की आवश्यकता नहीं होगी। स्मार्ट पीडीएस प्रणाली के तहत राशन की आवक, वितरण, और शेष स्टॉक की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। अधिकारी कार्यालय में बैठकर ही पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर सकेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.