पेसा नियम के क्रियान्वयन के लिए जागरूकता लाना जरूरी : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 10-03-2023 05:11 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पेसा नियम के क्रियान्वयन के लिए जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। पेसा समन्वयक मुस्तैदी से कार्य करें। जनजातीय वर्ग के भाई-बहनों को पेसा नियम की पूरी जानकारी हो। प्रचार-प्रसार में कोई कमी नहीं छोड़ी जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय समत्व भवन में पेसा समन्वयकों से वर्चुअल चर्चा कर रहे थे। जिला पंचायत सीईओ, पेसा नियम के जिला एवं ब्लॉक समन्वयक वर्चुअली जुड़े।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गरीबों के उत्थान के लिए राज्य सरकार कोई कमी नहीं छोड़ेगी। पेसा समन्वयक और मोबलाइजर की बड़ी जिम्मेदारी है कि जनजातीय वर्ग के उत्थान के लिए पेसा नियम की जानकारी उन तक हर हालत में पहुँचे। जिला प्रशासन दायित्व का निर्धारण करे और समन्वयकों को आवश्यक प्रशिक्षण भी दें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विभिन्न समितियों को प्रशिक्षण भी दिया जाए। पेसा नियम को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन, पेसा समन्वयक एवं मोबलाइजर टीम भावना के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि पूरी प्रमाणिकता के साथ पेसा नियम की जानकारी देने में जुट जाएँ।

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
 भोपाल। अब गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी के लिए सरकारी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अगर सरकारी अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन खराब है या डॉक्टर उपलब्ध नहीं है तो उनकी…
 07 August 2026
भोपाल। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर लंबे समय से दो ही एयरलाइंस ऑपरेटर हैं। अब सरकारी कंपनी एलायंस एयर तीसरे ऑपरेटर के रूप में दस्तक देगी। इसके साथ ही…
 07 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियों के बीच गुरुवार को प्रदेश के पांच जिलों में अच्छी वर्षा हुई। जबकि शेष जिलों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ीं। मौसम विज्ञान…
 07 August 2026
भोपाल। प्रदेश में 'जेन जी' के बाद अब 'जेन-अल्फा' भी अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने लगी है। राजधानी के शासकीय सांदीपनि ठाकुर लाल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों…
 07 August 2026
 भोपाल- वाराणसी। चौक पुलिस, एसओजी व लंका पुलिस से तीन अगस्त की देर रात लंका क्षेत्र में बजबजा प्लांट के पास हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल दोनों लुटेरे…
 07 August 2026
भोपाल। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी दुग्ध उत्पादों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को पटेल नगर स्थित श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स से करीब 2,095 लीटर/किलोग्राम संदिग्ध घी जब्त किया है।…
 07 August 2026
भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने तीन युवकों पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल…
 07 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी ने अपनी हार के लिए कांग्रेस के षडयंत्र को कारण बताते हुए कहा है कि हम उस…
 07 August 2026
भोपाल। अमृत मित्र परियोजना में स्व-सहायता समूहों की महिलाएं अब तकनीकी कामकाज भी संभालेंगी। जो शहरी जल प्रबंधन को सक्षम, आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में देश का पहला…
Advt.