जन-सामान्य को आयुर्वेद से स्वस्थ जीवन-शैली के लिये जागरूक करना जरूरी

Updated on 10-05-2023 06:26 PM

आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामकिशोर कावरे ने कहा है कि आयुर्वेद भारतीय परम्परा चिकित्सा पद्धति की प्राचीन विधा है। आज इस विधा से बीमारी के इलाज के साथ जन-सामान्य को स्वस्थ जीवन-शैली के प्रति जागरूक करना जरूरी है। राज्य मंत्री श्री कावरे मंगलवार को भोपाल के पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद संस्थान में "राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं आयुर्वेद'' विषय पर कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

राज्य मंत्री श्री कावरे ने कहा कि प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में आयुर्वेद के विकास के लिये अनेक महत्वपूर्ण कार्य किये गये हैं। कोरोना काल में वैश्विक स्तर पर आयुर्वेद की महत्ता प्रमाणित हुई है। नई शिक्षा नीति के माध्यम से हमें आयुर्वेद के क्षेत्र में परम्परागत इलाज से हट कर लगातार नये शोध किये जाने की जरूरत है। वन क्षेत्र के मामले में मध्यप्रदेश की गिनती समृद्धशाली राज्य के रूप में होती है। यहाँ के वनों में अनेक औषधि पाई जाती हैं।

प्रदेश में हाल ही में शुरू की गई देवारण्य योजना की चर्चा करते हुए राज्य मंत्री श्री कावरे ने कहा कि इससे किसान, औषधीय पौधों की खेती के लिये प्रोत्साहित होंगे। यह योजना किसानों की आय बढ़ाने के लिये महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने आयुर्वेद के क्षेत्र में प्रवेश ले रहे युवाओं से नवीन शोधों पर विशेष ध्यान देने की बात कही। एनसीआईएसएम नई दिल्ली के चेयरमेन वैद्य जयंत देवपुजारी ने अपने संबोधन में कहा कि नई शिक्षा नीति में आयुर्वेद के विकास के लिये विशेष प्रावधान किया गया है। इस क्षेत्र में आने वाले विद्यार्थियों के लिये स्कूलों से ही उनकी फाउण्डेशन मजबूत की जायेगी। आयुर्वेद में इलाज के अलावा अन्य विधाओं के जरिये रोजगार के अवसर बढ़ाने के प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने अध्ययनरत छात्रों से नये आत्म-विश्वास से आयुर्वेद में कार्य करने की आवश्यकता बताई।

केन्द्रीय आयुष मंत्रालय के सलाहकार डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि आयुर्वेद के अनेक ग्रंथ संस्कृत में हैं, इसके लिये विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा का ज्ञान होना भी जरूरी है। उन्होंने जन-सामान्य के बीच आयुर्वेद के प्रति लोगों के विश्वास को मजबूत किये जाने की बात कही। डॉ. वार्ष्णेय ने शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आयुर्वेद चिकित्सा के शिविर निरंतर लगाये जाने पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों से आयुर्वेद के विकास के लिये मिशन के साथ काम करने की बात कही। कार्यशाला को वाइस चांसलर नेशनल इंस्टीट्यूट जयपुर प्रो. संजीव शर्मा, महानिदेशक सेंट्रल कॉउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंस नई दिल्ली के प्रो. रबिनारायण आचार्य ने भी संबोधित किया। कार्यशाला के प्रारंभ में प्रिंसिपल आयुर्वेद संस्थान भोपाल डॉ. उमेश शुक्ला ने संस्थान की गतिविधियों और हाल ही में शुरू किये गये पंचकर्म सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के बारे में जानकारी दी। भोपाल आयुर्वेद संस्थान के प्रोफेसर डॉ. नितिन मारवाह ने आभार माना। कार्यशाला में नवीन शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के बारे में विभिन्न सत्रों में विषयवार परिसंवाद भी किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.