बेसहारा एवं निराश्रित गौ-वंशों की देखभाल की जिम्‍मेदारी राज्‍य सरकार की : मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

Updated on 20-02-2025 12:26 PM

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि संतो की नगरी जबालीपुरम आज धन्‍य हुई है। यह आनंद का धाम बना है। जिले में अत्‍याधुनिक गौ-शाला बनाये जाने की नीव रखी गई है। उन्‍होंने कहा कि गौ-संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार की नीति अनुसार कहीं भी गौ-माता को लावारिस-निराश्रित नहीं रहने दिया जायेगा। प्रदेश के बड़े महानगरों की तरह अन्‍य बड़ी नगर निगम एवं नगर पालिकाओं में गौ-शालाओं का निर्माण कर इनकी क्षमताओं को 10 हजार तक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्‍त करने के उद्देश्‍य से सरकार द्वारा 2600 रूपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्‍य पर गेहूं लेने का निर्णय लि‍या गया है। इसके साथ ही प्रदेश के धान उत्‍पादक किसानों को 2 हजार रूपये प्रति हेक्‍टेयर प्रोत्‍साहन राशि इसी माह से दी जायेगी।

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को जबलपुर के ग्राम उमरिया में 53 एकड़ में बनाई जा रही गौशाला परियोजना के पहले चरण का भूमिपूजन कर संबोधित कर रहे थे। साथ ही जिले के 187.43 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यो का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलन और संतों को पुष्प माला पहनाकर किया। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने गौ-माता का पूजन एवं नमन कर उन्हें आत्मीय भाव से गौ-आहार खिलाया। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री राकेश सिंह, पशुपालन मंत्री श्री लखन सिंह पटेल, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग मंत्री श्री नागर सिंह चौहान मौजूद थे।

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शासकीय स्तर पर गौ-शालाएं खुलेगी, जिनमें अधिक आयु की निराश्रित, अशक्त गौ-वंशों की देखभाल की जिम्‍मेदारी सरकार की होगी। इससे सड़क पर विचरण करने वाले लावारिस एवं निराश्रित गौ-वंशों को आश्रय मिलेगा। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश की गौ-शालाओं के प्रत्‍येक गौ-वंश के लिए 40 रूपये प्रतिदिन दिये जा रहे हैं। साथ ही साथ घर-घर तक गौ-पालन को प्रोत्‍साहित करने के लिए 10 से अधिक गौ-वंश पालने वाले व्‍यक्ति को शासन की ओर से अनुदान दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जो भी गौ-वंश का पालन करता है वह गोपाल और जिसके घर में गाय का कुल वह गोकुल कहलाता है।

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सनातन संस्‍कृति के अनुसार गौ-माता में हमारे 33 करोड़ देवी-देवता भी विराजमान है। राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी ने गाय को राष्‍ट्रीय पशु की मान्‍यता देने की बात कही थी। गौ-माता ही ऐसी एकमात्र माता है जो अपने बच्‍चों के साथ मनुष्‍य के बच्‍चों को अपना दूध पिलाती है।

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में देश विश्‍व की तीसरी बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। भारत की आजादी के साथ ही अन्‍य देश भी आजाद हुए। उन्‍होंने अपनी संस्‍कृति से जुड़ाव बनाये रखा। इस परिप्रेक्ष्‍य में उन्‍होंने इज़राइल की देशभक्ति का उदाहरण भी दिया। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में गरीब, युवा, महिला एवं किसान कल्‍याण एवं विकास की दिशा में कार्य किया जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के सपने को साकार करते हुए नदियों को जोड़ते हुए किसानों के खेतों तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्‍व में प्रदेश को दो बड़ी नदी जोड़ो परियोजना केन-बेतवा एवं पार्वती-कालीसिंध-चंबल की सौगात मिली है, जिससे प्रदेश कृषि के क्षेत्र में समृद्ध होगा। उन्‍होंने कहा कि शीघ्र ही महाराष्‍ट्र राज्‍य के समन्‍वय से ताप्‍ती नदी में इस तरह की परियोजना पर भी विचार किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में सिंचाई का रकबा 1 करोड़ हेक्‍टेयर तक बढ़ाकर किसानों को समृद्ध किया जायेगा।

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश का बजट को 7 लाख करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्‍य रखा गया है। वर्ष 2028 तक 2 लाख 70 हजार से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती करने का कार्य भी किया जायेगा। साथ ही निजी क्षेत्र में उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार का सृजन किया जायेगा। उन्‍होंने कहा कि 21 फरवरी को प्रदेश के 90 हजार से अधिक बारहवीं कक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को 25-25 हजार रूपये की राशि लैपटॉप के लिए प्रदान की जायेगी। इसी तरह बेटियों की जिंदगी में बदलाव लाने की दिशा में प्रदेश सरकार विभिन्‍न योजनाएं संचालित कर रही है। सरकार ने प्रदेश के धार्मिक नगरों में शराबबंदी का भी फैसला लिया है। अब इन नगरों में शराब की दुकाने नहीं बल्कि दूध की दुकानें संचालित की जायेंगी। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री राकेश सिंह ने भी अपने विचार व्‍यक्‍त किये। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्‍नू द्वारा किया गया। जबलपुर एमआईसी द्वारा मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव को स्‍मृति चिन्‍ह भेंट किया गया।

कार्यक्रम में संत समुदाय से स्‍वामी अखिलेश्‍वरानंद जी, नरसिंह देवाचार्य जी, राघव देवाचार्य जी, चेतन्‍यानंद जी, गिरीशानंद जी, बालगोविंदाचार्य जी, रामानुजाचार्य जी, स्‍वामी पगलानंद जी, साधवी मैत्रीय दीदी की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मिकी एवं आशीष दुबे, विधायक सर्व श्री अभिलाष पांडे, संतोष बरकड़े, नीरज सिंह ठाकुर, तेलघानी बोर्ड अध्‍यक्ष रविकरण साहू, श्री रत्‍नेश सोनकर, श्री राजकुमार पटेल, कमिश्‍नर श्री अभय वर्मा, आईजी अनिल कुशवाह, कलेक्‍टर श्री दीपक सक्‍सेना, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्‍याय सहित अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्‍या में जन समुदाय मौजूद था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.