आग ऐसी लगाई मजा आ गया... केएल राहुल के बाहर होते ही वेंकटेश प्रसाद ट्विटर पर छाए

Updated on 01-03-2023 07:46 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट से पूर्व उपकप्तान केएल राहुल को ड्रॉप कर दिया गया। उनकी जगह युवा ओपनर शुभमन गिल को रोहित शर्मा के पार्टनर के तौर पर शामिल किया गया है। टॉस के दौरान जैसे ही कप्तान रोहित शर्मा ने यह बताया कि प्लेइंग इलेवन मेंं दो बदलाव हुए हैं। केएल राहुल की जगह शुभमन गिल को शामिल किया गया है, जबकि मोहम्मद शमी की जगह उमेश यादव को मौका मिला।
केएल राहुल के ड्रॉप होने के बाद सोशल मीडिया वेंकटेश प्रसाद ट्रेंडिंग में आ गए। एक यूजर ने नुसरत फतेह अली खान के गाने को याद करते हुए लिखा- आग ऐसी लगाई मजा आ गया...। एक यूजर ने तो उनके ट्वीट्स के स्क्रीनशॉट्स शेयर करते हुए लिखा कि आपने तो केएल राहुल को टीम से ही बाहर करवा दिया। बता दें कि दिल्ली टेस्ट के बाद केएल राहुल को लेकर वेंकटेश प्रसाद और आकाश चोपड़ा के बीच ठन गई थी।

    आकाश चोपड़ा ने ट्विटर वार के बाद लाइव चैट करने का निमंत्रण दिया था, जिसे पूर्व तेज गेंदबाज ने इनकार कर दिया था। चोपड़ा ने ट्विटर वार के दौरान उनपर प्लांड तरीके से केएल राहुल पर हमला करने का आरोप लगाया था, जिसपर वेंकटेश प्रसाद ने आंकड़े शेयर करते हुए जोरदार जवाब दिया था।

    खैर, इस मामले में फैंस की मौज है। क्रिकेट फैंस मीम्स शेयर करके केएल राहुल को बाहर करनवाने का श्रेय वेंकटेश प्रसाद को दिया है। बता दें कि मैच में केएल राहुल की जगह ओपनिंग करने उतरे शुभमन गिल का बल्ला भी कुछ खास नही कर सका और वह 18 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए।
    दूसरी ओर, रोहित शर्मा का बल्ला भी कुछ खास नहीं कर सका और वह 12 रन पर स्टंप्स आउट हुए। इस तरह सीरीज में एक बार फिर ओपनिंग जोड़ी कुछ खास नहीं कर सकी।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
     01 August 2026
    टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
     31 July 2026
    भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
     31 July 2026
    ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
    Advt.