आदर्श मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा:मप्र में बनेंगी स्मार्ट पंचायतें, सड़क, बिजली, सीवेज और इंटरनेट जरूरी

Updated on 10-04-2025 01:22 PM

मप्र की करीब 550 पंचायतों को अब स्मार्ट पंचायत बनाने की तैयारी है। इस कैटेगरी में वह पंचायतें शामिल होंगी, जिनमें सड़क, बिजली, पानी की पर्याप्त व्यवस्था के साथ सीवेज और इंटरनेट भी होगा। इसके लिए ड्राफ्ट बनाया जा रहा है। जल्दी ही इसकी गाइडलाइन जारी कर दी जाएंगी। इसके बाद मप्र की 23 हजार ग्राम पंचायतों से आवेदन बुलाए जाएंगे।

आवेदन में उनकी वर्तमान स्थिति यानी अभी विकास कार्य के नाम पर क्या किया है, इसकी जानकारी मांगी जाएगी। जो पंचायत समय सीमा में आवेदन करेगी, उनमें से तय मापदंड के अनुसार पंचायत का चयन करके, उन्हें कुछ टास्क दिए जाएंगे और एक साल तक मॉनीटरिंग की जाएगी। मॉनीटरिंग में मनरेगा के सिप्री सॉफ्टवेयर की मदद ली जाएगी। इसके बाद जो पंचायत टास्क को पूरा करेगी, उसे स्मार्ट पंचायत कैटेगरी में शामिल किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार इसमें एक गांव वाली पंचायत को प्राथमिकता दी जाएगी। जिस भी पंचायत का चयन होगा, उसे बजट भी दिया जाएगा, लेकिन यह कितना होगा, यह अभी सामने नहीं आया है। फिलहाल मंत्री ने अच्छी पंचायतों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यह काम जनपद पंचायत सीईओ के माध्यम से होगा।

स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं पर फोकस

नए प्रोजेक्ट में पंचायत के भीतर दो बातों पर अधिक फोकस किया जाएगा। पहला स्वच्छता और दूसरा मूलभूत सुविधाएं, जैसे 24 घंटे बिजली, पक्की सड़कें और घर–घर पानी। वहीं गांव में नियमित रूप से बैठकें हो और बनाए गए एजेंडे पर काम हो रहा है कि नहीं, इसकी भी निगरानी की जाएगी। बड़ी बात यह है कि इन तमाम कामों की निगरानी अब भोपाल में बैठे अफसर भी ऑनलाइन कर सकेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.