कनाडा ने F-35 फाइटर जेट डील रद्द की तो अच्छा नहीं होगा... अमेरिका की खुली धमकी, अब क्या करेंगे पीएम मार्क कार्नी?

Updated on 16-09-2025 02:53 PM
ओटावा: अमेरिका को कनाडा से F-35 लड़ाकू विमान सौदा टूटने का डर सता रहा है। अमेरिका ने इस पर कनाडा को धमकी दी है कि अगर जेट खरीद सौदा रद्द किया गया तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। कनाडा ने अमेरिका से F-35 जेट खरीदने का सौदा 2023 की शुरुआत में किया था लेकिन अब वह इसे कैंसिल करने पर विचार कर रहा है। ऐसे में इस डील को बचाने की कोशिश में अमेरिका लगा है। वह इसके लिए कनाडा को धमकी देने से भी नहीं पीछे हट रहा है। ऐसे में मार्क कार्नी सरकार इस पर कैसे आगे बढ़ती है, यह देखना दिलचस्प होगा।

कनाडा की मार्क कार्नी के नेतृत्व वाली सरकार ने इस साल मार्च में अमेरिका से F-35 लड़ाकू विमान खरीदने के फैसले पर पुनर्विचार की बात कही थी।अमेरिका से 88 F-35 लड़ाकू विमान खरीदने की योजना की कनाडा समीक्षा कर रहा है। इस पर गठित कमेटी विचार विमर्श के बाद 22 सितंबर तक अपना फैसला दे सकती है। ऐसे में फैसला आने से ठीक पहले अमेरिका ने कनाडा को चेतावनी दे दी है। डील कैंसिल होने पर अमेरिका की ओर से कनाडा को मुश्किल में डालने वाले फैसले हो सकते हैं।

क्या है पूरा मामला

कनाडा ने अमेरिका के साथ जनवरी, 2023 में F-35 जेट खरीदने के लिए समझौते पर साइन किए थे। कनाडा ने इस डील के तहत 19 अरब कनाडाई डॉलर में 88 अत्याधुनिक F-35 लड़ाकू विमान खरीदने पर सहमति जताई थी। कनाडा को अगले साल की शुरुआत में 16 विमानों की डिलीवरी होनी है। कनाडा पहले 16 विमानों के लिए भुगतान भी कर चुका है
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इस साल मार्च में अमेरिका के साथ हुई F-35 डील से बाहर आने के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा कि हम F-35 खरीद समझौते की समीक्षा करने के बाद इस पर आगे बढ़ने या नहीं बढ़ने का फैसला लेंगे। इसके बाद उन्होंने इस समझौते की समीक्षा के लिए टीम बना दी। यह टीम जल्दी ही इस पर अपनी रिपोर्ट देने जा रही है।

स्वीडन से जेट खरीदेगा कनाडा!

कनाडाई रक्षा मंत्री बिल ब्लेयर ने कहा है कि उनकी सरकार F-35 की जगह स्वीडन से JAS-39 ग्रिपेन जेट लेने पर विचार कर रही है। ब्लेयर का कहना है कि कनाडा के हितों की रक्षा के लिए क्या अच्छा है, इस पर सेना के साथ बातचीत हो रही है। हमारी एयरफोर्स ने F-35 को अपनी जरूरत के हिसाब से सही बताया था लेकिन अब हम दूसरे विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.