'ये बहुत ही बेहूदा और घ‍िनौना है...', Britney Spears के डॉक्‍यूमेंट्री मेकर्स पर भड़के पति Sam Asghari

Updated on 16-05-2023 08:22 PM
अमेरिकन पॉप सिंगर और सॉन्‍ग राइटर ब्रिटनी स्पीयर्स की जिंदगी विवादों के नाम रही है। 'प्रिंसेस ऑफ पॉप' कही जाने वाली ब्रिटनी 1990 और साल 2000 के दशक में संगीत की दुनिया पर राज करती थीं। 15 गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड्स और एक ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकीं ब्रिटनी पर टीएमजेड की डॉक्यूमेंट्री रिलीज होने वाली है। लेकिन रिलीज से पहले ही यह विवादों में है। ब्रिटनी के पति सैम असगरी ने अब इंस्टाग्राम के जरिए TMZ पर निशाना साधा है। उन्‍होंने इसमें बीते दिनों टीएमजेडी की उस रिपोर्ट पर भी निशाना साधा है, जिसमें कहा गया कि सिंगर की शादी 'गहरी मुसीबत' में है।

Sam Asghari ने इंस्टाग्राम पर रविवार की रात स्‍टोरी पोस्‍ट की और कहा, 'मुझे यह उन लोगों से घ‍िन आती है, जो ब्रिटनी की जिंदगी में तब उथल-पुथल मचा रहे थे, जब वह खुद के लिए आवाज नहीं उठा पा रही थीं। उन्होंने ऐसी कहानियां सुनाईं, जो कभी उसकी थी ही नहीं। यह बहुत ही बेहूदा था।'

ब्रिटनी के कंजरवेटरशिप का किया जिक्र

वीडियो में सैम ने Britney Spears के विवादित कंजरवेटरशिप के दौर की भी बात की है। ब्रिटनी साल 2008 से अपने पिता जेमी स्पीयर्स के संरक्षण में थीं। जिस पर खूब विवाद हुआ। मामला कोर्ट तक पहुंचा और अदालत के फैसले के बाद 2021 में पिता से ब्रिटनी की कंजरवेटरशिप छीन ली गई। ब्रिटनी ने अपने पिता पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए थे। यह भी कहा था कि उनके पिता ने सारी दौलत पर कब्‍जा कर लिया है।

'उसे पैसा बनाने वाली मशीन बना दिया था'

सैम कहते हैं, 'आप अपनी जेनरेशन की सबसे प्रभावशाली, पॉप की प्र‍िंसेस, अमेरिका की स्‍वीटहार्ट को सलाखों के पीछे डाल रहे हैं। जहां उसके पिता, उसे यह बताते हैं कि क्या करना है, क्या खाना-पीना है, किससे मिलना है। और तो और उसे एक पैसा बनाने वाली मशीन के तौर पर इस्‍तेमाल किया गया?'

सैम ने पूछा- अचानक 15 साल बाद क्‍यों कर रहे हैं ऐसा

ब्रिटनी के पति ने आगे कहा है, 'अचानक 15 साल बाद जब वह उन सभी गैसलाइटिंग से आजाद हो गई, वे सभी चीजें कहीं दफ्न हो गईं तो अब आप उसपर माइक्रोस्कोप लगाकर उसकी कहानी बताएंगे? नहीं, नहीं। यह घ‍िनौना काम है, इसलिए ऐसा मत करो।'

जानिए, क्‍या है गैसलाइटिंग का मतलब

वैसे, जानकारी के लिए बता दें कि 'गैसलाइटिंग' एक साइकोलॉजिकल टर्म है, इसका मतलब ऐसी स्‍थ‍िति से होता है, जहां कोई किसी इंसान को इस कदर बहकाता है और झूठी कहानियां सुनाता है कि अगला खुद पर भी शक करने लगता है। यह एक ऐसी मानसिक स्‍थ‍िति होती है, जहां इंसान झूठ को सच और सच और झूठ मानने लगता है।

सैम ने ऑनलाइन रिपोर्ट्स को बताया क्‍ल‍िकबेट

सैम ने आगे ब्रिटनी के फैंस से अपील की है कि वह सिंगर के बारे में ऑनलाइन रिपोर्ट्स में जो भी पढ़ते हैं, उन पर भरोसा न करें। सैम कहते हैं, 'ऑनलाइन छपने वाली 99% चीजें क्लिकबेट कहानियां हैं, जिन्हें आप क्लिक करते हैं और वो उनसे पैसे कमाते हैं।' वीडियो के आख‍िर में सैम कहते हैं कि इस गैसलाइटिंग और गंध को बंद करना होगा।

पिता से आजादी के बाद 2022 में हुई थी सैम-ब्रिटनी की शादी

हालांकि, उनका यह वीडियो अब इंस्‍टाग्राम पर उपलब्‍ध नहीं है। बीते दिनों में टीएमजेड ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि सैम और ब्रिटनी के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। यह भी कहा गया कि हाल ही ब्रिटनी ने सैम के लिए इस तरह झगड़ा किया कि मामले को सुलझाने के लिए सुरक्षाकर्मियों को बीच-बचाव करना पड़ा था। पिता के कंजर्वेटरश‍िप से आजादी मिलने के बाद ब्रिटनी ने 2022 में सैम असगरी से शादी की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.