फिल्म 'हड्डी' के सेट पर इवांका दास का हुआ ट्रांसजेंडर्स से झगड़ा, 'घूमर' एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Updated on 21-08-2023 01:01 PM
'मजा मा', 'सनफ्लावर' और 'घूमर' जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुकीं इवांका दास अब नवाजुद्दीन सिद्धिकी के साथ 'हड्डी' में भी नजर आने वाली हैं। लेकिन वह अपने काम से खुश नहीं बल्कि निराश हैं। उनका कहना है कि वो इस बात को समझ नहीं पा रही हैं कि उन्हें महिलाओं के रोल्स ऑफर क्यों नहीं हो रहे हैं। इवांका ट्रांस हैं लेकिन वो ये जानना चाहती हैं कि उन्हें ट्रांसजेंडर के कैरेक्टर ही क्यों करने के लिए दिए जा रहे हैं। जबकि वह कई ओटीटी प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं। कई पॉपुलर मैग्जीन के कवर पेज पर फीचर भी हो चुकी हैं। 'घूमर' में वह अभिषेक बच्चन की बहन बनी हैं। एक इंटरव्यू में इवांका ने एक ट्रांससेक्शुअल एक्टर के रूप में अपने स्ट्रगल के बारे में बात की है। 'हड्डी' में ट्रांसजेंडरों के साथ काम करने के दौरान आने वाली परेशानियों के बारे में भी खुलासा किया है।

इवांका दास ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' से खास बातचीत में अपने स्ट्रगल के दिनों को यादकर बताया, 'जब मैं मुंबई शिफ्ट हुई तो मैं घर से जो भी पैसा लाई थी, वो खत्म हो गया था। मेरे सीरियल्स में पहले तो देरी हुई और बाद में वो ठंडे बस्ते में ही चला गया। मैं इससे काफी निराश हो गई थी। इसके बाद मुझे डांस दीवाने से कॉल आया। पता चला की उन्होंने मुझे मेरे वायरल लुक के लिए लिया है क्योंकि उस वक्त मेरे सिर पर बिल्कुल बाल नहीं थे। गंजी थी मैं। लेकिन टॉप 12 में आने के बाद बाहर कर दिया गया। फिर वहीं से, मुझे बॉम्बे और बेगम्स ऑफर हुआ।'

टांससेक्शुअल हैं इवांका दास

इवांका ने आगे कहा, 'मैं जानती हूं कि मैं एक महिला हूं...एक ट्रांससेक्सुअल हूं। लेकिन मुझे हमेशा ट्रांसजेंडर के ही रोल्स मिले हैं। मैं समझती हूं कि मैं पहले ट्रांजीशन फेज में में थी लेकिन जब मैं बदल गई तो महिला के रोल्स क्यों नहीं मिल रहे हैं? मुझे बताया गया है कि या तो मैं ट्रांस रोल्स मिलेंगे या फिर बायोलॉजिकल वुमन के रोल्स के लिए सही हूं। क्योंकि उनका मानना है कि ट्रांससेक्सुअल केवल स्क्रीन पर ट्रांसजेंडर की भूमिका निभा सकते हैं।'

नवाजुद्दीन सिद्धिकी की फिल्म में इवांका दास

'हड्डी' के नए पोस्टर के के बारे में बात करते हुए इवांका दास ने बताया कि नवाजुद्दीन के आसपास पोस्टर में जो भी लोग दिखाई दे रहे हैं, वो सभी असल में ट्रांसजेंडर हैं। 'मैं कलाकारों में एकमात्र ट्रांससेक्सुअल हूं और फिल्म में मैं उनके दोस्त की भूमिका निभा रही हूं। वह कमाल के हैं और बहुत ही हेल्पफुल भी। अनुराग कश्यप ने भी मुझे बहुत प्रोत्साहित किया।'

ट्रांसजेंडर्स से इवांका दास का झगड़ा
इवांका ने बताया, 'सेट पर ट्रांसजेंडर्स के साथ मेरी थोड़ी लड़ाई हो गई क्योंकि उन्हें लगा कि सेट पर उनकी तुलना में मुझे अलग ट्रीटमेंट मिल रहा है और मैं अलग फैसिलिटीज का लुफ्त उठा रही हूं। मेरे साथ अलग व्यवहार इसलिए नहीं किया गया क्योंकि मैं उनसे अलग थी। बल्कि इसलिए किया गया क्योंकि एक कलाकार के रूप में मेरी स्थिति उनसे अलग थी, मैंने पहले ही काफी अच्छा काम किया है। उन्हें इस बात पर मुझसे झगड़ा नहीं करना चाहिए था और प्रोडक्शन टीम से संपर्क करना चाहिए था। मेरी बॉडी लैंग्वेज उनसे अलग है और वो मुझे चिढ़ाते भी थे। यह बहुत बुरा अनुभव था।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.