मंदिर में नन्हे पुजारियों के साथ क्रिकेट खेल रहे अय्यर, चारों दिशाओं में लगाए धांसू शॉट्स

Updated on 06-06-2023 09:17 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके स्टार ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर हाल ही में अभी आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे। हालांकि केकेआर का प्रदर्शन पूरे सीजन में काफी निराशाजनक रहा जिसके चलते वह प्लेऑफ के लिए क्वालिफाइ नहीं कर पाए। जहां एक ओर आईपीएल के बाद हर कोई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल पर अपनी नजरें गड़ाए बैठा है। वहीं वेंकी अय्यर इस दौरान छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। वह तमिलनाडु के कांचीपुरम के एक मंदिर में क्रिकेट खेलते हुए नजर आए हैं।

मंदिर में नन्हे पुजारियों के साथ क्रिकेट खेलते दिखे अय्यर
आपको बता दें कि वेंकटेश अय्यर ने सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने आधिकारिक अकाउंट से वेंकटेश अय्यर ने एक वीडियो शेयर की है। उस वीडियो में वह तमिलनाडु के कांचीपुरम के एक मंदिर में वहां के नन्हे पुजारियों के साथ क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। अय्यर ने वीडियो शेयर करते हुए उसके केप्शन में लिखा है कि, 'खेल के लिए प्यार अविश्वसनीय है। कांचीपुरम में वेद पाठशाला के सभी युवा छात्रों के साथ अच्छा समय बिताया।' बता दें कि वीडियो में अय्यर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे थे।

ऐसा रहा वेंकटेश अय्यर का आईपीएल 2023 में प्रदर्शन
29 वर्षीय वेंकटेश अय्यर का बल्ला आईपीएल 2023 में जमकर बोला। उन्होंने केकेआर के लिए खूब रन बनाए। वेंकी ने खेले गए 14 मैचों में 28.86 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 404 रन बनाए। इस सीजन उनका स्ट्राइक रेट 145.85 का था।

अय्यर के बल्ले से आईपीएल के 16वें सीजन में एक शतक और 2 अर्धशतक भी देखने को मिले। यह उनकी पहली आईपीएल सेंचुरी भी थी। वेंकटेश अय्यर ने अब तक अपने पूरे आईपीएल करियर में खेले गए 36 मैचों में 130 के स्ट्राइक रेट से 956 रन बनाए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.