वह PM जिसने कोरोना को महीनों न्यूजीलैंड से दूर रखा, उस जैसिंडा अर्डर्न ने दिया इस्तीफा, नहीं लड़ेंगी चुनाव

Updated on 19-01-2023 07:16 PM
ऑकलैंड : न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न अगले महीने अपने पद से इस्तीफा दे देंगी। उन्होंने घोषणा की है कि वह इस साल होने वाले आम चुनावों में हिस्सा नहीं लेंगी। अर्डर्न ने गुरुवार को नेपियर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आगामी 7 फरवरी प्रधानमंत्री कार्यालय में उनका आखिरी दिन होगा। अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए जैसिंडा भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू देखे गए। उन्होंने कहा कि मैं यह पद इसलिए नहीं छोड़ रही हूं क्योंकि यह बहुत मुश्किल है। अगर ऐसा होता तो मैं दो महीने में ही निकल गई होती।
जैसिंडा ने कहा, 'मैं इसे छोड़ रही हूं क्योंकि इस तरह के विशेषाधिकार वाली भूमिका के साथ जिम्मेदारी आती है। जिम्मेदारी यह जानने की कि कब नेतृत्व करने के लिए सही व्यक्ति हैं और कब नहीं।' उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि इस जॉब को क्या चाहिए और मैं अब न्याय करने में सक्षम नहीं हूं। बस इतनी सी बात है। अर्डर्न 2017 में एक गठबंधन सरकार में प्रधानमंत्री बनी थीं। वह साल कठिन चुनाव अभियान का सामना करने वाली थीं लेकिन अब उन्होंने चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है।

कोरोना को रोकने में हुई कामयाब

दो साल पहले हुए चुनाव में जैसिंडा की लिबरल लेबर पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। लेकिन हाल के पोल उनकी पार्टी को बाी प्रतिद्वंद्वियों से पीछे दिखा रही थी। जैसिंडा अर्डर्न की कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए पूरी दुनिया में सराहना की गई थी। उन्होंने महीनों तक वायरस को देश की सीमाओं में घुसने नहीं दिया था। हालांकि नए वेरिएंट्स सामने आने और वैक्सीन उपलब्ध होने के बाद न्यूजीलैंड ने अपनी जीरो-टॉलेरेंस रणनीति को त्याग दिया था।

14 अक्टूबर को होंगे चुनाव

अपनी सख्त नीतियों के लिए घरेलू स्तर पर उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था। अर्डर्न ने दिसंबर में घोषणा की कि एक रॉयल कमीशन ऑफ इंक्वायरी इस बात पर गौर करेगी कि क्या कोरोना से लड़ाई में सरकार ने सही फैसले लिए और इससे भविष्य की संभावित महामारियों के लिए कैसे बेहतर तैयारी की जा सकती है? इसकी रिपोर्ट अगले साल आनी है। अर्डर्न ने गुरुवार को कहा कि आम चुनाव 14 अक्टूबर को होंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
ढाका: बंगाली समाज में कहावत है 'इलिश छाड़ा पूजा अधूरा' यानि हिलसा के बिना दुर्गा पूजा अधूरी है। लेकिन पिछले कुछ समय से दक्षिण एशियाई समुद्री व्यापार के गलियारों में…
 20 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की संसद में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को शेख हसीना वाले अंजाम की धमकी दी…
 20 September 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका अब भारत समेत चीन, अजरबैजान, तुर्की जैसे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा भारत को…
 20 September 2026
तेल अवीव: भविष्य में लड़ी जाने वाली लड़ाइयों में जीत उसी की होगी जो टेक्नोलॉजी का अत्यधिक इस्तेमाल करे। शायद फायटर जेट या भारी भरकम हथियार जंग का रूख ना…
 20 September 2026
तेहरान: ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC)…
 20 September 2026
स्टॉकहोम: महाराष्ट्र के शिक्षाविद अशोक विखे पाटिल की बेटी नीला विखे पाटिल 13 सितंबर को हुए स्वीडन के राष्ट्रीय चुनाव में स्टॉकहोम शहर निर्वाचन क्षेत्र से स्वीडिश संसद के लिए…
 20 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने इस हफ्ते मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर पर रखे गये 50 लाख के इनाम को बढ़ाकर 70 लाख कर दिया है। मसूद अजहर वही आतंकवादी है जिसके…
 20 September 2026
ओट्टावा: कनाडा की सरकार ने देश में रहने वाले हिंदुओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक अस्थित विसर्जन के लिए आधिकारिक जगह बनाई…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
Advt.