जैकी श्रॉफ ने छुए फराह खान के कुक दिलीप के पैर, पर इस बात से लगी मिर्ची, बोले- कान के नीचे बजाऊंगा

Updated on 21-10-2025 02:45 PM
फराह खान और दिलीप की मस्ती के फैंस इस कदर दीवाने हैं कि वो उनके व्लॉग के इंतजार में रहते हैं। अब नया व्लॉग आ चुका है, जो बहुत ही मजेदार है। फराह हाल ही दिलीप को लेकर जैकी श्रॉफ के फार्महाउस पर पहुंचीं। दिलीप के साथ जैकी श्रॉफ ने खूब मस्ती की। जैकी ने पहले तो दिलीप के पैर छुए और फिर उसकी एक बात सुनकर कहा कि कान के नीचे एक लगाऊंगा।

फराह ने व्लॉग में जैकी श्रॉफ के शानदार फार्महाउस का नजारा दिखाया। जब वह और दिलीप वहां पहुंचे, तो जैकी श्रॉफ जकूज़ी में थे। फराह ने यह देखते ही दिलीप से कहा कि अब तू इनके पैर कैसे छुएगा? जैकी ने मना कर दिया और दिलीप से कहा कि मेरे पैर मत छू। फराह के पैर छू, बहुत आशीर्वाद मिलेगा। ये तेरे को चमका रही है।

जैकी श्रॉफ ने छुए दिलीप के पैर, हैरान रह गए वो और फराह

यह सुनकर फराह ने कहा, 'इन्होंने (जैकी श्रॉफ) ने मुझे चमकाया और अब मैं तुझे चमका रही हूं।' जैकी ने यह सुनते ही कहा कि फराह को उन्होंने नहीं बल्कि उनके टैलेंट ने चमकाया। इसके बाद जैकी तुरंत ही दिलीप के पैर छू लेते हैं। इससे फराह और दिलीप हैरान रह जाते हैं और फिर जोर से हंसते हैं

दिलीप ने जैकी से कहा- दादा मुझे भी ऐसी लुंगी पहनना है

बाद में जब जैकी ने लुंगी पहन ली, तो दिलीप उनके पैर छूने गए, लेकिन जैकी ने उन्हें रोक दिया और ऐसे नाटक करने लगे जैसे कबड्डी खेल रहे हों। यह देख फराह ने दिलीप से कहा- ये क्या कर रहे हो? वहीं जैकी, दिलीप को देख बार-बार 'कबड्डी कबड्डी' कह रहे थे। दिलीप ने फिर कहा कि उसे भी जैकी दादा की तरह लुंगी पहननी है। वह बोला, 'दादा मुझे भी ऐसी लुंगी पहनना है।' फराह ने मजाक में जैकी श्रॉफ से कहा कि अपनी मत देना, दूसरी देना।

दिलीप के इस कमेंट पर बोले जैकी- कान के नीचे बजाऊंगा

जैकी श्रॉफ फिर दिलीप के लिए दूसरी लुंगी लेकर आए और उसे पहनाने में मदद की। लुंगी पहनते वक्त दिलीप ने फराह से पूछा कि क्या वह अपनी पैंट उतारकर लुंगी पहने। यह सुनकर जैकी ने मजाक में दिलीप से कहा-फराह जी के सामने... कान के नीचे बजाऊंगा ऐसी बातें करेगा तो।'

दिलीप की पॉपुलैरिटी के साथ बढ़ी सैलरी

दिलीप की बात करें, तो उसकी पॉपुलैरिटी खूब बढ़ चुकी है। फराह के व्लॉग्स के जरिए वह स्टार बन चुका है। फराह के व्लॉग्स पर लाखों व्यूज आ रहे हैं और तगड़ी कमाई हो रही है, तो उन्होंने दिलीप की भी सैलरी बढ़ा दी है। दिलीप ने खुद एक व्लॉग में यह बात बताई और कहा था कि वह बहुत खुश है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.