3 महीने तक नहीं खेल पाएंगे जडेजा ,टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के आसार

Updated on 04-09-2022 06:22 PM

भारत के हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा घुटने की चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं। पीटीआई के मुताबिक उन्हें घुटने की सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है और वह काफी समय के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर हो सकते हैं। रविंद्र जडेजा की घुटने की चोट पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद सामने आई थी और उसके बाद से जडेजा ने काफी मैच मिस किए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जडेजा को डॉक्टरों द्वारा घुटने का ऑपरेशन करवाने की सलाह दी गई थी, लेकिन जडेजा ने बात नहीं मानी और इसको हल्के में लेते हुए इंजेक्शन और रिहैब के जरिए अपने आपको फिट रखने की भरपूर कोशिश की।

लेकिन एशिया कप 2022 में एक बार फिर जडेजा के घुटने का दर्द उभरकर सामने आया है और अब उन्हें इसका पक्का इलाज करवाना ही पड़ सकता है यानी कि उन्हें ऑपरेशन से गुजरना पड़ सकता है। इसके बाद स्टार ऑलराउंडर को लगभग 6 महीने ठीक होने में लगेंगे।

इससे पहले अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा दाहिने घुटने की चोट के कारण एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 से बाहर हुए थे। बीसीसीआई ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।  

बीसीसीआई ने बयान में कहा, ''रवींद्र जडेजा के दाहिने घुटने में चोट लगने के कारण वह एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वह फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं।'' चयनकर्ता समिति ने जडेजा के स्थान पर अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया है। अक्षर को पहले स्क्वाड में अतिरक्ति खिलाड़ी के रूप में रखा गया था, और अब वह जल्द ही दुबई में टीम में शामिल होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.