महू में जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली:हार के लिए जीतू ने राहुल से मांगी माफी

Updated on 28-01-2025 01:06 PM

महू में आयोजित जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोमवार को कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संकल्प लिया है कि वह कार्यकर्ताओं के माध्यम से जातिगत जनगणना कराएगी। एक साल में इसे पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा- राहुल गांधीजी मैं सार्वजनिक रूप से क्षमाप्रार्थी हूं कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश से जो 10 सीटों का सहयोग करना था, वो नहीं कर पाए। इसके लिए मैं अपने आप को दोषी मानता हूं। इसकी भरपाई विधानसभा चुनाव में करेंगे और कांग्रेस की प्रदेश में सरकार बनाएंगे। कांग्रेस का पुराना वैभव फिर लौटाएंगे।

कार्यक्रम में तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी को की तुलना मोहम्मद गजनी से की। उन्होंने कहा संविधान की लड़ाई राहुल गांधी ताकत से लड़ रहे है। नरेंद्र मोदी संविधान बदलने में लगे हुए है। मैंने इतिहास में पढ़ा था कि मोहम्मद गजनी देश को लूटने आया था, वैसे ही मोदी संविधान को बदलने की कोशिश कर रहे है लेकिन वे कामयाब नहीं हो सकेंगे।

वहीं, हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा राहुल गांधी संविधान के रक्षक हैं। वह संविधान की रक्षा के लिए सेनापति बनकर सामने आए हैं। मंच पर केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, पूर्व सीएम कमलनाथ, सचिन पायलट, रणदीप सुरजेवाला आदि मौजूद थे।

सिंघार बोले- शाह ने लोकसभा में दलितों का अपमान किया

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि केंद्र में लंगड़ी सरकार है। कभी भी गिर सकती है। अमित शाह ने लोकसभा में जो कहा, वो आदिवासियों, दलितों का अपमान है। महू रैली पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में पहला बड़ा कार्यक्रम था। इसमें एआईसीसी के 112 बड़े नेताओं ने शिरकत की। इनमें दो राज्य के सीएम और अन्य सभी राज्यों के बड़े नेता शामिल हुए। इनके अलावा मप्र के सभी 64 विधायक, पीसीसी के 23 स्थाई आमंत्रित सदस्य समेत सभी प्रकोष्ठ और विभाग के प्रमुख मौजूद थे।

तेज धमाके के साथ ड्रोन गिरा

अंबेडकर जन्मस्थली के बाहर उड़ रहा ड्रोन बिजली की हाइटेंशन लाइन से टकरा गया। तेज धमाके की आवाज के साथ नीचे गिरा और उसमें आग लग गई। पुलिसकर्मियों ने आग बुझाई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.