72 विचाराधीन कैदियों की जमानत के लिए जेल अधीक्षकों ने कोर्ट में लगाया आवेदन

Updated on 23-11-2024 01:19 PM
 भोपाल। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 479 के अंतर्गत संबंधित अपराध में अलग-अलग शर्तों के अंतर्गत आधी या एक-तिहाई सजा काट चुके विचाराधीन कैदियों को जमानत पर रिहा करने का प्रविधान है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इसका पालन करने के लिए कहा है। इसके लिए संबंधित जेल अधीक्षकों को उन न्यायालयों में आवेदन देना है, जहां कैदियों का प्रकरण चल रहा है।

कैदियों को राहत

26 नवंबर को संविधान दिवस के पहले देश भर में ऐसे कैदियों के आवेदन जमानत के लिए कोर्ट में लगाए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश में 72 कैदियों के आवेदन अभी तक लगाए गए हैं। इनमें से 18 को जमानत मिल भी गई है। 10 की जमानत याचिका न्यायालयों ने अस्वीकृत कर दी है। बाकी 44 कैदियों की जमानत याचिका पर विचार चल रहा है। एक-दो दिन में कुछ और कैदियों की जमानत आवेदन लग सकते हैं।

पहले भी हुआ है ऐसा

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि भले ही नए कानून एक जुलाई से प्रभावी हुए हैं, लेकिन धारा 479 के प्रविधान इसके पहले से विचाराधीन कैदियों पर भी लागू होंगे। जेल महानिदेशक जीपी सिंह ने कहा कि हम पहले से ही इस तरह के कैदियों की जमानत आवेदन संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत करते रहे हैं। इस पर अंतिम निर्णय न्यायालय का होगा।

इन्हें मिल सकती है जमानत

पहली बार अपराध करने वाले ऐसे कैदी, जिन्होंने उस अपराध के लिए निर्धारित अधिकतम सजा की एक-तिहाई अवधि जेल में बिता दी है, उनके जमानत आवेदन लगाए गए हैं। एक से अधिक अपराध करने वालों के लिए शर्त यह है कि उन्होंने निर्धारित अधिकतम सजा की अवधि में से आधा समय विचाराधीन कैदी के रूप में जेल में काट लिया हो।

जेलों में क्षमता से अधिक कैदी

बीएनएसएस में यह प्रविधान किए जाने का एक बड़ा कारण यह भी है कि जेलों में क्षमता से अधिक कैदी न रहें। बता दें कि मध्य प्रदेश की जेलों में 43 हजार कैदी हैं, जो क्षमता से 45 प्रतिशत तक अधिक हैं। इनमें लगभग आधे विचाराधीन कैदी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.