पूर्व भाजपा विधायक से मिले करोड़ों रुपए कैश और गोल्ड:सागर में आयकर विभाग ने पकड़ी 150 करोड़ की टैक्स चोरी

Updated on 08-01-2025 12:49 PM

सागर में बीड़ी और कंस्ट्रक्शन कारोबारी राजेश केशरवानी और बंडा से बीजेपी के पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर के ठिकानों पर की गई छापेमारी में आयकर विभाग ने करीब डेढ़ सौ करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी है।

दोनों के ठिकानों से कैश के अलावा गोल्ड भी बरामद किया गया है। कारोबारी राजेश केशरवानी के यहां से आयकर विभाग ने सात कारें जब्त की हैं जो किसी और के नाम पर हैं। इन कारों का इस्तेमाल केशरवानी परिवार कर रहा था।

आयकर विभाग ने रविवार को सागर में तीन ठिकानों पर छापेमारी की थी। यह कार्रवाई पूरी हो गई है। जिसमें आयकर ने बड़ी टैक्स चोरी पकड़ी है। साथ ही बेनामी प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी मिले हैं। आयकर विभाग ने इन्हें कब्जे में लेकर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। संबंधितों को समन जारी कर बयान लेने की तैयारी की जा रही है।

केशरवानी से 140 करोड़ की टैक्स चोरी के दस्तावेज मिले अकेले राजेश केशरवानी के ठिकानों पर आयकर विभाग को 140 करोड़ रुपए की कर चोरी के दस्तावेज मिल चुके हैं। बाकी दस्तावेजों की पड़ताल अभी की जा रही है, जिसमें कर चोरी का आंकड़ा बढ़ना तय माना जा रहा है।

इस परिवार के पास सात बेनामी इम्पोर्टेड कारें भी मिली हैं। जिसके मालिक केशरवानी परिवार के सदस्य नहीं हैं। विभाग पड़ताल कर रहा है कि ये कारें किसने और क्यों दी हैं? इसके अलावा केशरवानी के यहां से विभाग को 4 किलो 700 ग्राम गोल्ड मिला है। हालांकि उसे सीज नहीं किया गया है। क्योंकि परिवार के सदस्यों के पास इसका पूरा हिसाब है।

पूर्व विधायक राठौर के ठिकाने से मिले करोड़ों रुपए मिले छापे में पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर के ठिकानों से करोड़ रुपए कैश मिले हैं। इसके अलावा गोल्ड भी मिला है। इनके दूसरे इन्वेस्टमेंट और अन्य कर चोरी संबंधी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। राठौर का मुख्य बिजनेस बीड़ी कारोबार पाया गया है जबकि केशरवानी का कारोबार बीड़ी के साथ कंस्ट्रक्शन का भी है।

भाजपा जिला अध्यक्ष की रेस में शामिल हैं हरवंश सिंह राठौर हरवंश सिंह सागर जिले के बंडा से पूर्व विधायक रहे हैं और वर्तमान में भाजपा जिला अध्यक्ष की रेस में शामिल हैं। रविवार सुबह 8 बजे भोपाल से करीब 10 गाड़ियों से आयकर की टीमें सागर पहुंची थीं। हरवंश राठौर के पिता हरनाम सिंह राठौर उमा सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

दूसरी ओर सागर के परकोटा में बीड़ी व्यापारी और साहूकार राजेश केशरवानी और एलआईसी एजेंट और प्रॉपर्टी डीलर राकेश छाबड़ा के घर भी आयकर विभाग ने दिन भर कार्यवाही करते हुए कर चोरी पकड़ी है।

एक फर्म की साझेदारी के चलते छापे की जद में आए राठौर सागर में हुई छापेमारी में पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर सिर्फ इसलिए आयकर छापा की जद में आ गए क्योंकि एक फर्म में वे राजेश केशरवानी के साझेदार थे। इस छापेमारी में 140 करोड़ की टैक्स चोरी केशरवानी परिवार के यहां मिल चुकी है और यह आंकड़ा बढ़ना तय माना जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.