'जेलर' एक्टर जी मारीमुथु की हार्ट अटैक से मौत, स्टूडियो में कर रहे थे टीवी शो की डबिंग

Updated on 08-09-2023 02:46 PM
फेमस तमिल एक्टर और डायरेक्टर जी मारीमुथु का आज 8 सितंबर को 58 साल की उम्र में निधन हो गया। सुबह लगभग 8.30 बजे वो टेलीविजन शो 'एथिर नीचल' के लिए डबिंग करते समय स्टूडियो में गिर गए। उन्हें पास के एक हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मारीमुथु एक यूट्यूब सनसनी थीं और उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर रजनीकांत की 'जेलर' और 'रेड सैंडल वुड' में देखा गया था। उनकी अचानक मौत से सभी को बड़ा झटका लगा। उनके परिवार में उनकी पत्नी बैकियालक्ष्मी और दो बच्चे - अकिलन और ईश्वर्या हैं।

G Marimuthu अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते थे, जो अक्सर सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन जाती थी। हाल ही में उन्होंने 'जेलर' में खलनायक के साइडकिक्स का किरदार निभाया था।

डबिंग के दौरान आया हार्ट अटैक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8 सितंबर को जी मारीमुथु अपने सहयोगी कमलेश के साथ टीवी शो 'एथिर नीचल' के लिए डबिंग कर रहे थे। डबिंग के दौरान वो चेन्नई के स्टूडियो में गिर पड़े। जब उन्हें वडापलानी के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में जाया गया, तो डॉक्टरों ने कहा कि उनकी मौत हो चुकी थी।

इंडस्ट्री को लगा गहरा सदमा

जी मारीमुथु का पार्थिव शरीर हॉस्पिटल में रखा हुआ है। सार्वजनिक श्रद्धांजलि के लिए डेडबॉडी को उनके चेन्नई स्थित घर (विरुगमबक्कम में) ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा। 'एथिर नीचल' में उनके साथ काम करने वाले कलाकार हॉस्पिटल पहुंच गए हैं। जी मारीमुथु की मौत से इंडस्ट्री गमगीन है।

डायरेक्टर बनने के लिए घर से भागे थे जी मारीमुथु

जी मारीमुथु ने खुलासा किया था कि वो कॉलीवुड में डायरेक्टर बनने के सपने के साथ थेनी में अपने घर से भाग गए थे। उन्होंने 2008 में 'कन्नुम कन्नुम' से एक फिल्ममेकर रूप में करियर की शुरुआत की। फिल्मों का डायरेक्शन करने के अलावा उन्होंने तमिल फिल्मों में कई किरदार निभाए। शुरुआती दिनों में उन्होंने लिरिसिस्ट वैरामुथु के साथ मिलकर काम किया। उन्होंने तमिल फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी काम किया।

सोशल मीडिया सेंसेशन भी थे

उनकी कुछ यादगार परफॉर्मेंस में 'वली', 'जीवा', 'पेरीयेरुम पेरुमल' और 'जेलर' शामिल हैं। 2022 से वो तमिल टीवी सीरियल 'एथिर नीचल' का हिस्सा थे। जी मारीमुथु यूट्यूब पर एक सनसनी थी और अपनी राय के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करते थे। उनके टीवी शो की रील्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गईं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.