जयपुर: फिल्मी स्टाइल में बिरला मंदिर की सीढ़ियों में उतारी कार, गूगल मैप की गलती या शरारत, जानें क्या हुआ
Updated on
27-01-2026 12:51 PM
जयपुर: गुलाबी नगरी जयपुर से जुड़ी एक घटना लगातार सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल, यहां राजधानी जयपुर के प्रसिद्ध बिरला मंदिर का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मंदिर की सीढ़ियों से नीचे कार को उतारने का वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कार बिरला मंदिर की सीढ़ियों से नीचे उतर रही है। यह घटनाक्रम कैसे हुआ, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल रही है। पहले बताया जा रहा था कि ये शरारती तत्वों की शरारत है। वहीं अब ये जानकारी मिल रही है कि गूगल मैप के कारण ये घटना हुई। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चालक का कहना- गूगल मैप ने दिया धोखा
बताया जा रहा है कि ड्राइवर गूगल मैप निर्देशों के सहारे वाहन चला रहा था। कार चालक का कहना है कि गूगल मैप सड़क की बजाय कार को सीधे मंदिर की उतरने वाली सीढ़ियों पर ले आया। अच्छी बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय श्रद्धालुओं ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो तेजी से अब वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने कार को सुरक्षित रूप से सीढ़ियों से हटवाया। इस दौरान मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
जानें क्या है पूरा मामला
घटना सोमवार गणतंत्र दिवस की है। बिरला मंदिर पर सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। इसी बीच एक कार एंट्री गेट से अंदर आकर मंदिर की सीढ़ियों की तरफ मुड़ गई। बताया जा रहा है कि चालक ने अचानक ब्रेक लगाकर कार रोकी। मौके पर मौजूद पुलिस ने भी तुरंत मामले संज्ञान मे लेकर कार्रवाई की।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…