जान्हवी कपूर कर रहीं शिखर पहाड़िया को डेट, अनन्या पांडे को आदित्य रॉय कपूर से है प्यार

Updated on 06-01-2024 01:39 PM

आमिर खान की बेटी आयरा की 3 जनवरी को नुपुर शिखरे से शादी हो गई। दोनों ने कोर्ट मैरिज की। दोनों एक-दूसरे को 2021 से डेट कर रहे थे। नवंबर 2022 में इनकी सगाई हुई थी। आयरा बॉलीवुड की चर्चित स्टारकिड हैं। उन्होंने अपनी लव लाइफ को कभी सीक्रेट नहीं रखा और नुपुर के साथ फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए।

जान्हवी कपूर: जान्हवी इन दिनों शिखर पहाड़िया को डेट करने के चलते सुर्खियों में हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया है। डिनर डेट्स से वेकेशन तक पर जान्हवी और शिखर एक-दूसरे को कंपनी देते हैं। शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व CM सुशील कुमार शिंदे के रिलेटिव हैं।

जान्हवी और शिखर सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। हाल ही में कॉफी विद करण में बतौर गेस्ट पहुंचीं जान्हवी ने ये बात बताई थी कि उनके फोन के स्पीड डायल पर शिखर का नंबर है।

खुशी कपूर: जान्हवी की छोटी बहन खुशी ने फिल्म 'द आर्चीज' से पिछले साल बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसी फिल्म के एक्टर वेदांग रैना से उनका नाम जुड़ रहा है। हाल ही में वेदांग ने इन खबरों पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा है कि वो और खुशी बहुत अच्छे दोस्त हैं। कई सालों से एक-दूसरे को जानते हैं लेकिन डेटिंग नहीं कर रहे हैं।

अनन्या पांडे: अनन्या इन दिनों आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखे जाते हैं। आदित्य और अनन्या के रिश्ते की चर्चा तब से शुरू हुई थी जब दोनों पिछले साल कृति सेनन की दिवाली पार्टी में साथ नजर आए थे।

दोनों ने भले ही अभी तक अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है पर दोनों कई मौके पर साथ नजर आए। कभी विदेश में छुट्टियां मनाते हुए, तो कभी किसी इवेंट में। यहां तक कि अनन्या पांडे ने पिछले साल अपना बर्थडे भी आदित्य रॉय कपूर के साथ मालदीव में मनाया था।

सारा अली खान: फिल्म 'लव आज कल' की शूटिंग के दौरान कार्तिक और सारा एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ समय के बाद 2020 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। सारा ने एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान कहा- '2020 मेरे लिए बहुत बुरा था। यह ब्रेकअप के साथ शुरू हुआ और धीरे-धीरे खराब होता रहा।'

कार्तिक से ब्रेकअप के बाद सारा का नाम क्रिकेटर शुभमन गिल से भी जुड़ा था लेकिन कॉफी विद करण में उन्होंने साफ कर दिया था कि लोग गलत सारा को शुभमन के साथ लिंक कर रहे हैं। दरअसल, शुभमन का नाम सारा तेंदुलकर से भी जुड़ रहा है।

इब्राहिम अली खान: सारा की तरह उनके भाई इब्राहिम की लव लाइफ भी चर्चा में रहती है। उन्हें अक्सर पलक तिवारी के साथ स्पॉट किया जाता है। पलक टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी हैं। इब्राहिम और पलक लगभग डेढ़ साल से साथ नजर आ रहे हैं हालांकि इन्होंने एक-दूसरे को डेट करने की बात नहीं कबूली है। हाल ही में इन्हें साथ में न्यू ईयर सेलिब्रेट करते हुए भी स्पॉट किया गया था।

नव्या नवेली नंदा: जया-अमिताभ बच्चन की नातिन और श्वेता बच्चन नंदा की बेटी नव्या का नाम गली ब्वॉय एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी से जुड़ता है। इनके अफेयर की खबरें तब शुरू हुई जब उन्हें दिसंबर 2022 में फिल्ममेकर अमृतपाल सिंह बिंद्रा की बर्थडे पार्टी में देखा गया था।

दोनों एक कार में निकलते दिखाई दिए थे। इसके बाद दोनों करण जौहर की 50वीं बर्थडे पार्टी में भी हैंगआउट करते हुए नजर आए थे। अब अक्सर इन्हें साथ स्पॉट किया जाता है लेकिन इन्होंने कभी अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात नहीं की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता आदित्य पंचोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अलग-अलग धर्मों में होने वाली शादियों पर अपनी राय…
 27 June 2026
सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में अपने घर में घुसे हमलावर को लेकर बात की है और बताया है कि आखिर उस रात हुआ क्या था। उन्होंने उस रात…
 27 June 2026
'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) के मेकर्स ने अपना नया गाना 'इश्क कमीना' रिलीज किया है। यह 2002 के मशहूर चार्टबस्टर गाने का एक जबरदस्त नया वर्जन…
 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
Advt.