जान्हवी कपूर ने कहा- मां के जाने पर अजीब सा सुकून का एहसास हुआ, धुंधली पड़ गई हैं यादें

Updated on 06-03-2023 06:29 PM
जान्हवी कपूर आज 6 मार्च को अपना 26वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। जान्हवी काफी कम समय में बॉलीवुड में अपने लिए एक खास जगह बना पाने में कामयाब रही हैं। जान्हवी कपूर ने साल 2018 में 'धड़क' से एंट्री की और अब तक अलग-अलग फिल्मों में अलग तरह के रोल किए। जान्हवी कपूर की पहली फिल्म रिलीज होने के ठीक 5 महीने 24 फरवरी को श्रीदेवी की मौत हो गई। जान्हवी कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि मां की मौत के बाद अजीब सा सुकून महसूस हुआ।

जान्हवी कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि मां की मौत के बाद उन्हें कैसा एहसास हुआ। बरखा दत्त से बातचीत में जान्हवी ने कहा कि उन्हें अपनी मां के गुजरने के बाद ऐसा लग रहा था जैसे उनके दिल में छेद हो गया हो। लेकिन इसी के साथ दूसरी तरफ एक वो एहसास भी था कि मेरी लाइफ में जो कुछ अच्छी चीजें और प्रिविलेज्ड हैं उसे बैलेंस करने के लिए मुझे ये दुख मिला है।'

    जान्हवी कपूर ने कहा- ये एक बहुत अजीब सा सुकून था

    उन्होंने कहा, 'मुझे ऐसा लगने लगा कि ठीक है मेरे साथ जो बुरा हुआ शायद मैं उसी लायक हूं। शायद मैं भयानक दुख डिजर्व करती थी जो मेरे साथ घटी थी। ये एक बहुत अजीब सा सुकून था, जिसे मैं उस वक्त महसूस कर रही थी।' जान्हवी ने ये भी बताया कि डेब्यू फिल्म से पहले मां श्रीदेवी से उनकी क्या बातचीत हुई थी जो कि उनके जाने के बाद अब धुंधली पड़ गई है।

    24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी की दुबई में बाथटब में गिरने से मौत

    उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि इस बारे में कुछ याद है। वो पूरा महीना मेरे लिए काफी धुंधला पड़ गया है और उसके बाद का भी काफी समय धुंधला है।' उन्होंने कहा कि मां के जाने के बाद उन्होंने अपना अधिक समय काम में बिताया है। बता दें कि 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी की दुबई में बाथटब में गिरने से मौत हो गई, जहां वह अपने भांजे अरमान जैन की शादी में शामिल होने पहुंची थीं।

    मिस्टर एंड मिसेज माही' और 'बवाल' जैसी फिल्में

    वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी की आखिरी फिल्म 'मिली' थी जो ओटीटी पर रिलीज हुई थी। वह राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आएंगी। इसके अलावा वरुण धवन के साथ एक फिल्म 'बवाल' भी उनकी झोली में है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     18 September 2026
    सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
     18 September 2026
    बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
     18 September 2026
    नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
     18 September 2026
    हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
     18 September 2026
    मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
     18 September 2026
    देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
     18 September 2026
    मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
     17 September 2026
    सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
     17 September 2026
    सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
    Advt.