जसमीत कौर बैंस भारतीय मूल की पहली सिख महिला जो कैलिफोर्निया विधानसभा में चुनी गई

Updated on 12-11-2022 05:59 PM

कैलिफोर्निया

जसमीत कौर बैंस ने इतिहास रचा। वह कैलिफोर्निया विधानसभा के लिए चुनी गईं। इस तरह से जसमीत कौर बैंस भारतीय मूल की पहली सिख महिला बनी, जिसने कैलिफोर्निया विधानसभा में अपना स्थान बनाया। हर भारतीय को फक्र है।

एक और भारतीय ने इतिहास रच दिया। जसमीत कौर बैंस ने भारत के सम्मान को और बढ़ाया। जसमीत कौर बैंस भारतीय मूल की पहली सिख महिला के रूप में कैलिफोर्निया विधानसभा के लिए चुनी गईं। केर्न काउंटी में जसमीत कौर बैंस ने अपनी प्रतिद्वंद्वी लेटिसिया पेरेज को पराजित किया। बैंस को 10,827 मतों के साथ 58.9 प्रतिशत वोट मिला, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी पेरेज को 7,555 वोट के साथ 41.1 प्रतिशत वोट हासिल हुआ। जसमीत कौर बैंस बेकर्सफील्ड रिकवरी सर्विसेज में चिकित्सा निदेशक हैं। जीत हासिल करने के बाद जसमीत कौर बैंस ने कहाकि, वह स्वास्थ्य सेवा, आवास, पानी की सुविधा और वायु गुणवत्ता को प्राथमिकता देंगी।

समर्थन के लिए लोगों की आभारी

कैलिफोर्निया विधानसभा के लिए चुनी गई जसमीत कौर बैंस ने अपने एक संदेश में लिखा, यह एक रोमांचक रात है, मैं शुरुआती रूझान से उत्साहित हूं और केर्न काउंटी में मिले समर्थन के लिए लोगों की आभारी हूं। उनका चुनाव क्षेत्र जिला अरविन से डेलानो तक फैला है। इसमें पूर्वी बेकर्सफील्ड का अधिकांश भाग शामिल है।

सफल व्यवसायी पिता की बेटी

जसमीत कौर बैंस के पिता ने ऑटो मैकेनिक के रूप में अपना कैरियर शुरू किया। और कार डीलरशिप के मालिक बना एक सफल व्यवसायी बनें। जसमीत कौर कुछ दिन अपने पिता के काम में हाथ बंटाया था। उसके बाद उन्होंने मेडिसिन में अपना करियर बनाया।

फील्ड अस्पतालों की स्थापना की

जसमीत कौर बैंस ने कोविड काल में कोविड रोगियों के इलाज के लिए फील्ड अस्पतालों की स्थापना की। उन्हें कैलिफोर्निया एकेडमी ऑफ फैमिली फिजिशियन द्वारा 2019 हीरो ऑफ फैमिली मेडिसिन और ग्रेटर बेकर्सफील्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स से 2021 ब्यूटीफुल बेकर्सफील्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.