जावेद अख्तर का नीतीश कुमार पर वार- क्या आप किसी हिंदू महिला का घूंघट खींचने की हिम्‍मत करेंगे?

Updated on 23-12-2025 01:16 PM
जाने-माने दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर अक्सर अपने बेबाक बोल के लिए सुर्खियों में छाए रहते हैं। उन्होंने एक बार फिर से कुछ ऐसा कहा, जिससे चारों तरफ चर्चा तेज हो गई। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उस हरकत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जब उन्होंने एक डॉक्टर महिला का हिजाब भरी सभा में खींच दिया था। उन्होंने क्या कुछ कहा, आइए बताते हैं।

जावेद अख्तर ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुआ कहा कि भले ही कोई इंसान किसी धर्म में आस्था न रखता हो या खुद को नास्तिक मानता हो, लेकिन इससे उसे किसी दूसरे को बेइज्जत करने का अधिकार नहीं मिल जाता। उन्होंने आगे कहा, 'हो सकता है कि मैं नास्तिक हूं। मैं धर्म में यकीन नहीं करता। पर क्या इसका मतलब ये है कि मुझे जाकर लोगों को मंदिरों, मस्जिदों और चर्चों से बाहर निकालना चाहिए?'

नीतीश कुमार विवाद पर जावेद अख्तर

जावेद अख्तर ने 'इंडिया टुडे' से बातचीत में आगे कहा, 'क्या मुझे ऐसा करना चाहिए? या क्या किसी को भी ऐसा करना चाहिए? आप इसका विरोध कर सकते हैं, आप अपने तर्क दे सकते हैं, और आपको पूरी कोशिश करनी चाहिए कि लोग आपकी बात समझें और आपकी बात के पीछे की मंशा को जानें, लेकिन आप ऐसी हरकत नहीं कर सकते। और खासकर एक महिला के साथ, सिर्फ एक मुस्लिम महिला के साथ नहीं, किसी भी महिला के साथ नहीं।'

जावेद अख्तर ने नीतीश कुमार से किया सवाल

जावेद अख्तर बोले कि भारत में कई जगह ऐसी हैं, जहां हिंगी महिलाएं, प्रथा के तौर पर घूंघट करती हैं। 'क्या आप जाकर उनका घूंघट खींचेंगे? आप ऐसा कैसे कर सकते हैं? कोई भी ऐसा कैसे कर सकता है?' उन्होंने आगे कहा कि बिहार के सीएम को पता था कि वह ऐसा करेंगे तो उनको इसका कोई अंजाम नहीं भी नहीं भुगतना पड़ेगा।

जावेद अख्तर ने कहा- हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा नहीं

गीतकार ने कहा कि नीतीश कुमार किसी हिंदू महिला का घूंघट उठाने की हिम्मत नहीं करते। 'अगर उनमें थोड़ी भी इंसानियत है तो उन्हें माफी मांगनी चाहिए। क्योंकि उन्होंने एक महिला के साथ गलत बर्ताव किया है। ये विवाद धर्म को लेकर तो है ही नहीं। एक महिला के सम्मान और अधिकार की बात है। मैं सभ्य इंसान से ये पूछा चाहता हूं, जो महिलाओं की गरिमा का सम्मान करतो हो, फिर चाहो वो यहूदी हो, पारसी हो, हिंदू या बौद्ध हो, जो भी हो। उसका इस पर क्या रिएक्शन होता, अगर वह सभ्य व्यक्ति है। तो इसीलिए ये मुद्दा हिंदू और मुस्लिम का है ही नहीं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.