'जवान' ने नैशनल सिनेमा डे पर बनाए दो नए रिकॉर्ड, बंपर छलांग के साथ कमाए इतने करोड़ रुपये

Updated on 14-10-2023 03:53 PM
शाहरुख खान की 'जवान' ने तो भई कमाल कर दिया है। फिल्म 7 सितंबर को रिलीज हुई थी और अब तक अच्छी कमाई कर रही है। भले ही फिल्म की कमाई पहले के मुकाबले काफी गिरी है, लेकिन 36 दिन बाद भी अगर यह कमाई करोड़ों में है, तो भला इससे ज्यादा खुशी की बात क्या होगी। 'जवान' ने 37वें दिन न सिर्फ करोड़ों में कमाई की, बल्कि दो नए रिकॉर्ड भी बना दिए।

Atlee द्वारा निर्देशित Jawan ने पांचवे हफ्ते में सभी भाषाओं से 9.71 करोड़ का कलेक्शन किया था, लेकिन फिल्म ने छठे हफ्ते की दमदार शुरुआत की है। इसका क्रेडिट जाता है नैशनल सिनेमा डे को। दरअसल 13 अक्टूबर को नैशनल सिनेमा डे पर हर फिल्म के टिकट की कीमत 99 रुपये थी। जहां इसका 'मिशन रानीगंज' और 'थैंक यू फॉर कमिंग' जैसी फिल्मों को मामूली फायदा हुआ, वहीं 'जवान' की चांदी हो गई। 'जवान' ने 37वें दिन यानी छठे हफ्ते के पहले दिन 13 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की और कितनी ऑक्यूपेंसी रही, आइए इस बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।

Jawan Collection on Day 37

13 अक्टूबर को 'जवान' अपना असली जलवा दिखा दिया, और बॉक्स ऑफिस पर हुंकार भरी। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बताने वाली साइट sacnilk के मुताबिक, 'जवान' ने 37वें दिन यानी छठे शुक्रवार को 5 करोड़ रुपये कमाए। हालांकि अभी ये शुरुआती आंकड़े हैं। फाइनल रिपोर्ट कुछ देर में आएगी। अगर फिल्म की कमाई की 36वें दिन से तुलना करें, तो यह आंकड़ा काफी बड़ा है। बीते चार दिनों से 'जवान' 70 से 80 लाख रुपये ही कमा रही थी। लेकिन 36वें दिन फिल्म ने तगड़ी छलांग लगाते हुए सीधा 5 करोड़ की कमाई कर डाली।

नैशनल सिनेमा डे पर 'जवान' देखने उमड़ी भीड़, इतनी रही ऑक्यूपेंसी

13 अक्टूबर को नैशनल सिनेमा डे के मौके पर सुबह के शोज में 'जवान' की ऑक्यूपेंसी 36.16 पर्सेंट रही, जोकि दोपहर के शोज में बढ़कर 54.41 पर्सेंट पहुंच गई। शाम के शोज में और भीड़ देखने को मिली। सिनेमाघरों में शाम के और रात के शोज में 69.96 और 85.58 पर्सेंट की ऑक्यूपेंसी देखने को मिली।

'जवान' के दो नए रिकॉर्ड

'जवान' ने देशभर में अभी तक 632.24 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के मुताबिक, 'जवान' भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। इसने वर्ल्डवाइड 1,125 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अच्छी बात यह है कि नई रिलीज हुई फिल्मों 'फुकरे 3', 'मिशन रानीगंज', 'द वैक्सीन वॉर' और 'थैंक यू फॉर कमिंग' भी 'जवान' के कलेक्शन को गिरा नहीं सकीं।

दूसरा रिकॉर्ड यह है कि 'जवान' 37वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म भी बन गई है। अब तक कोई बॉलीवुड फिल्म 37वें दिन इतना नहीं कमा पाई है। इस लिस्ट में अब दूसरे नंबर पर 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक', तीसरे नंबर पर 'बधाई हो' और फिर चौथे नंबर पर 'दृश्यम 2' है। 'उरी' ने रिलीज के 37वें दिन 2.52 करोड़, 'दृश्यम 2' ने 1.05 करोड़ और 'बधाई हो' ने भी 1.05 करोड़ कमाए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.