बुधवार को 'गदर 2' से 10 करोड़ पीछे छूटी 'जवान', फिर भी कायम है सिनेमाघरों में शाहरुख का जलवा

Updated on 14-09-2023 02:51 PM
शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही डंका पीट रही है। साउथ के सुपरस्टार डायरेक्टर एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म का जादू लोगों के सिर खूब चढ़कर बोल रहा है। 'जवान' को रिलीज हुए आज 7 दिन हो गए, जिसने ओपनिंग और अपने पहले रविवार को खूब तहलका मचाया। बॉलीवुड की ये ऐसी पहली फिल्म साबित हुई जिसने अपने पहले रविवार को 80 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। लेकिन सोमवार से फिल्म की कमाई तेजी से घट रही है और ये लगातार जारी है। बुधवार की कमाई के आंकड़े मेकर्स को परेशान कर सकते हैं।

Sacnilk वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान विजय सेतुपति स्टारर फिल्म 'जवान' की झोली में बुधवारी को सबसे कम पैसे आए हैं। एटली की इस फिल्म ने 7वें दिन यानी पहले बुधवार को 23.3 करोड़ रुपये की कमाई की है। यहां याद दिलाते चलें कि इसने लगभग उतनी ही कमाई की है जितनी 'पठान' ने अपने पहले बुधवार को की थी। हालांकि, वहीं 'गदर 2' ने अपने पहले बुधवार को करीब 10 करोड़ अधिक यानी 32.37 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

केवल देश भर में 368.38 करोड़ रुपये की कमाई

बुधवार को इसने हिन्दी में 21.5 करोड़ रुपये, तमिल में 95 लाख और तेलुगू में 85 लाख रुपये की कमाई की है। बुधवार को इस फिल्म ने 26 करोड़ रुपये कमाए थे। इन 7 दिनों में 'जवान' ने केवल देश भर में 368.38 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जिसमें से 328.08 करोड़ रुपये केवल हिन्दी में कमाई हुई है।

जबरदस्त हो रही 'जवान' की वर्ल्डवाइड कमाई

Red Chillies Entertainment द्वारा प्रड्यूस 'जवान' के वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने अब तक करीब 655 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। इस फिल्म ने 6 दिनों में 621 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई की है जबकि देश भर में ग्रॉस कलेक्शन 415.00 करोड़ रुपये रही है।

फिल्म इंडस्ट्री के सितारे 'जवान' को देख कह रहे वाह-वाह

शाहरुख खान की 'जवान' हाल ही में 7 सितम्बर को रिलीज हुई है जिसकी दुनिया भर में जमकर तारीफ हो रही है। आम पब्लिक ही नहीं बल्कि सिनेमा की दुनिया के बड़े-बड़े सितारों ने भी खुलकर तारीफ की है। फिल्म देखने के बाद आर.आर. राजामौली से लेकर महेश बाबू और अक्षय कुमार से लेकर सलमान खान तक ने फिल्म की सोशल मीडिया पोस्ट कर तारीफ की है। इस फिल्म मे शाहरुख खान डबल रोल में हैं और फिल्म की कहानियों को सामाजिक मुद्दे के साथ कुछ इस तरह से बुना गया है कि ये लोगों को खूब इमोशनल भी करती है।

300 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 650 करोड़ पार

बताया जाता है कि 'जवान' करीब 300 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म है। इस फिल्म को लगभग 5500 स्क्रीन पर दिखाया जा रहा है। फिल्म केवल इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ही अपनी लागत से अधिक वसूली कर चुकी हैष। वर्ल्डवाइड ये फिल्म अपनी बजट से डबल से अधिक कमाई कर चुकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
 24 June 2026
बॉलीवुड की उम्दा कलाकारों में से एक रहीं नफीसा अली कैंसर के इलाज के दौरान एक नई जिंदगी को खुलकर जी रही हैं। इस बीमारी से लड़ने के बाद खुद…
 24 June 2026
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
 24 June 2026
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…
 24 June 2026
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्‍म‍िका मंदाना की 'कॉकटेल 2' जहां पहले वीकेंड के बाद अब वीकडेज में हिचकोले खा रही है, वहीं इम्‍त‍ियाज अली के डायरेक्‍शन में बनी 'मैं…
 24 June 2026
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार कटरीना कैफ और उम्दा एक्टर विक्की कौशल पिछले साल 7 नवंबर 2025 को पैरेंट बने। फैन्स उनके सोशल मीडिया अकाउंट छानते रहते हैं…
 24 June 2026
सुपरस्‍टार रजनीकांत के फैंस जहां उनकी फिल्‍म 'जेलर 2' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वहीं बुधवार को दिग्‍गज एक्‍टर की 173वीं फिल्म 'धर्मन' का फर्स्‍ट लुक टाइटल पोस्‍टर…
 23 June 2026
'धुरंधर' एक्टर राकेश बेदी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो जिम के अंदर नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने दिखाया है कि उनके…
 23 June 2026
'भाबीजी घर पर हैं!' में विभूति नारायण का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए आसिफ शेख आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 42 साल पहले अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत…
Advt.