मैग्जीन कवर पर फीचर होना जया बच्चन के नाती को पड़ा भारी, लोगों ने सुनाई अगस्त्या नंदा को खरीखोटी

Updated on 02-09-2023 03:09 PM
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और सांसद जया बच्चन के नाती अगस्त्या नंदा अपनी अपकमिंग और डेब्यू फिल्म 'द आर्चीज' की वजह से खबरों में छाए हुए हैं। सभी उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए बेहद उतावले हैं। वह बच्चन परिवार की तीसरी पीढ़ी के अभिनय का इंतजार कर रहे हैं। उसके लिए उत्सुक है। मगर उसके पहले नव्या नवेली नंदा के भाई एक मैग्जीन के कवर पेज पर फीचर हो गए, जिसके बाद लोगों ने उनकी क्लास लगा दी। जमकर आलोचना कर दी।

दरअसल, अगस्त्या नंदा दिल्ली के पॉपुलर बिजनेसमैन निखिल नंदा और श्वेता बच्चन के लाडले बेटे हैं। वह एक Entrepreneur Magazine के कवर पेज पर फीचर हुए, तो सुर्खियों में आ गए। 'रेडिट' यूजर ने हाल ही में उस मैग्जीन कवर को शेयर किया, जिसमें अगस्त्या को दिखाई दे रहे हैं, साथ ही मसाबा गुप्ता भी नजर आ रही हैं। इसकी हेडलाइन में लिखा था- The NextGen Leaders यानी अगली पीढ़ी के नेता। इसके कवर पेज को बहन नव्या ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया था।

लोगों ने की अगस्त्या की आलोचना

अब अगस्त्या नंदा की इस फोटो को देखने के बाद लोग भड़क गए। उनका कहना था कि अगस्त्या ने ऐसा किया क्या है, जो वो इतनी नामी मैग्जीन के कवर पेज पर बड़ी हस्तियों के साथ फीचर हुआ है। एक यूजर ने लिखा, 'इसे एक्टिंग में मौका बच्चन कनेक्शन की वजह से मिला। वह कवर पर है सिर्फ अपने नंदा सरनेम की वजह से।' दूसरे यूजर ने कहा, 'अगस्त्या नंदा एक्टर? इसका पहला प्रोजेक्ट तो अभी तक रिलीज नहीं हुआ है और लोगों ने इसे एक्टर कहना शुरू कर दिया।' वहीं कुछ ने नेपोटिज्म का भी राग अलापा।

सुहाना खान को डेट कर रहे हैं?

इस बात से शायद बहुत कम लोग ही अंजान होंगे कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अगस्त्या नंदा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों साथ में जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' में भी नजर आएंगे। हालांकि दोनों ने कभी इस बारे में खुलकर बात नहीं की। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में इनके अफेयर की चर्चा जोरों-शोरों से रहती है। दोनों वैसे साथ में अक्सर पार्टीज और इवेंट्स में स्पॉट होते रहते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.