3 बच्चों के पिता से जया प्रदा ने की थी शादी, पति ने तलाक लिए बिना बनाया था दूसरी पत्नी

Updated on 03-04-2023 06:54 PM
सत्तर और अस्सी के दशक में बॉलीवुड में कई ऐसी हीरोइनें रहीं जो फिल्मी पर्दे से लेकर लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रही थीं। उन्हीं में से एक रहीं जया प्रदा, जिनका 3 अप्रैल को 61वां बर्थडे है। Jaya Prada ने अपनी अदाकारी और खूबसूरती से फिल्मी पर्दे पर आग लगा दी थी। लेकिन बाद में उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली और राजनीति में आ गईं। जया प्रदा का 70 और 80 के दशक में खूब जलवा था। वह उस समय के डायरेक्टर्स की पहली पसंद हुआ करती थीं। जया प्रदा की गिनती 80 के दशक की उन हीरोइनों में होती है, जो सबसे तगड़ी फीस पा रही थीं। लेकिन जया प्रदा की जितनी ज्यादा चर्चा फिल्मी करियर को लेकर रही, उससे कही ज्यादा चर्चा निजी जिंदगी की रही। जया प्रदा ने प्रोड्यूसर श्रीकांत नाहटा से शादी की, जिसके कारण एक्ट्रेस की जिंदगी में काफी बवाल मचा था।

श्रीकांत से प्यार और शादी का फैसला

दरअसल श्रीकांत नाहटा पहले से ही शादीशुदा थे और उनकी तीन बच्चे भी थे। लेकिन कहावत है ना कि प्यार पर किसका जोर चलता है। जया प्रदा को पता था कि श्रीकांत शादीशुदा थे। खुद श्रीकांत भी जानते थे कि उनकी पत्नी और तीन बच्चे हैं। बावजूद इसके दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे और फिर अचानक ही एक दिन शादी का फैसला कर लिया।

लव अफेयर से मच गया था बवाल

जया प्रदा और श्रीकांत नहाटा के लव अफेयर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्र्री में सनसनी मचा दी थी। हर तरफ उन्हीं की चर्चा होने लगी थी। लेकिन बवाल तब मचा जब श्रीकांत ने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही जया प्रदा के साथ घर बसाने का फैसला किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वजह से जया प्रदा को 'दूसरी औरत' तक कहा जाने लगा।

बुरी तरह टूटीं जया प्रदा का सहारा बने थे श्रीकांत

जया प्रदा और श्रीकांत नाहटा को एक-दूसरे से प्यार कब और कैसे हुआ था? इसकी कहानी भी दिलचस्प, लेकिन विवादित है। यह 80 के दशक में तब की बात है, जब जया प्रदा बॉलीवुड की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई थीं। उस समय वह इनकम टैक्स के राडार पर आ गईं और छापेमारी हो गई। बताया जाता है कि आईटी के चंगुल में फंसने के बाद जया प्रदा बुरी तरह टूट गई थीं। इंडस्ट्री में कोई भी ऐसा नहीं था, जो उनका सहारा बनता। यहां तक कि उनका फिल्मी करियर पर ढलान पर चलने लगा। तब प्रोड्यूसर श्रीकांत नहाटा, जया प्रदा की मदद को आगे आए। उस मुश्किल वक्त में श्रीकांत के रूप में बड़ा सहारा पाकर जया प्रदा खुद को धन्य महसूस कर रही थीं। उसी दौरान जया प्रदा और श्रीकांत नाहटा एक-दूसरे से प्यार कर बैठे।

पहली पत्नी को तलाक दिए बिना की शादी

धीरे-धीरे जया प्रदा और श्रीकांत नाहटा के इश्क के चर्चे फिल्मी गलियारों में फैल गए। बाद में जया प्रदा और श्रीकांत नाहटा ने शादी कर ली। हालांकि जया से शादी के लिए श्रीकांत ने पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया। इस वजह से काफी बवाल मचा और जया प्रदा को श्रीकांत की जिंदगी में 'दूसरी औरत' का टैग दे दिया गया। बताया जाता है कि श्रीकांत की पहली पत्नी को भी जया प्रदा से उसके पति की दूसरी शादी से परेशानी नहीं थी और उसने कभी कुछ कहा भी नहीं।

​श्रीकांत की पत्नी को पता था जया प्रदा से अफेयर की बात

जया प्रदा ने 1986 में एक इंटरव्यू में श्रीकांत नाहटा से शादी और उनके परिवार के रिएक्शन के बारे में बताया था। जया ने 'बॉलीवुड मेमोरीज' से बात करते हुए कहा था कि श्रीकांत उनकी कुछ फिल्मों के प्रोड्यूसर रहे थे और वह जब मुश्किल दौर से गुजर रही थीं तब उन्होंने सपोर्ट किया था। जया के मुताबिक, जब मुश्किल वक्त में कोई इतना प्यार और हिम्मत देता है तो आप उसकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं। जया प्रदा ने यह भी बताया था कि श्रीकांत का परिवार उनके अफेयर के बारे में जानता था और उन्होंने इसे कभी छुपाया नहीं।

चाहकर भी ससुराल में इसलिए नहीं रह पाईं जया प्रदा

शादी तो हो गई, लेकिन इसके बाद जया प्रदा के करियर का डाउनफॉल शुरू हो गया। शादी करने के कारण डायरेक्टर्स ने जया प्रदा को फिल्में देना बंद कर दिया। इसके अलावा वह शादी करके भी श्रीकांत के साथ उनके घर में नहीं रह सकती थीं क्योंकि वहां उनकी पहली पत्नी और तीन बच्चे रहते थे। इस कारण जया प्रदा, श्रीकांत की हमेशा 'दूसरी पत्नी' ही बनी रहीं।

मां नहीं बन पाईं जया प्रदा, बहन का बेटा लिया गोद

​जया प्रदा कभी मां नहीं बन सकीं और इसलिए उन्होंने बहन के बेटे को गोद ले लिया। जया के बेटे सिद्धू साउथ फिल्मों में काम कर रहे हैं।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.