सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे जदयू विधायक गोपाल मंडल, टिकट कटने के डर से हाई वोल्टेज ड्रामा
Updated on
14-10-2025 12:39 PM
पटना: एक तरफ NDA में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जबरदस्त घमासान मचा हुआ है, तो दूसरी तरफ JDU के कई विधायकों का टिकट कटने की आशंका है। इसमें हाल ही में कई अजब बयान देने वाले भागलपुर में गोपालपुर से विधायक गोपाल मंडल भी हैं। उन्होंने पटना में अजब हाई वोल्टेड ड्रामा शुरू कर दिया है।
गोपाल मंडल को लग गई टिकट कटने की भनक
गोपाल मंडल को इस बात की भनक लग चुकी थी कि इस दफे उनका टिकट कटने के पूरे आसार हैं। बताया जा रहा है कि इसको लेकर वो पटना पहुंचे। इसके बाद उनका इरादा सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात का था। वो एक अणे मार्ग यानी सीएम आवास भी पहुंच गए। लेकिन ऐसा लग रहा है कि उन्हें सीएम नीतीश कुमार से मिलने का समय नहीं मिला।
गोपाल मंडल का हाई वोल्टेज ड्रामा
इसके बाद गोपाल मंडल ने कुछ वैसा ही किया जिसके लिए वो जाने जाते हैं। कई बार कभी पत्रकारों को उल्टा-सीधा बोल तो कभी स्टेज पर महिला डांसरों के साथ नाच कर सुर्खियां बटोरने वाले गोपाल मंडल ने सीएम आवास के बाहर ही हाई वोल्डेज ड्रामा शुरू कर दिया।
सीएम आवास के बाहर धरने पर गोपाल मंडल
मंगलवार की सुबह गोपाल मंडल पटना में सीएम आवास के बाहर ही धरने पर बैठ गए। माना जा रहा है कि उन्हें इस बात से डर है कि उनका टिकट इस चुनाव में कटने की पूरी आशंका है। लिहाजा वो एक अणे मार्ग के बाहर ही सिक्योरिटी गेट के पास धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'हमें मुख्यमंत्री से मिलना है। टिकट मिलेगा, टिकट लिए बिना नहीं जाएंगे। जब वहां तक खबर पहुंचेगी तब वे हमसे जरूर मिलेंगे।'
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…