पांच जंगलों की मिट्‌टी और गुड़ से बना रहे जीवामृत:मिट्‌टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाई

Updated on 07-07-2025 02:51 PM

खंडवा जिले में पुनासा के नानखेड़ा में किसान लखन यादव खेती में लगातार नवाचार कर रहे हैं। खास तौर पर वे पांच जंगलों की मिट्‌टी लाकर ऐसा जीवामृत तैयार कर रहे हैं जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। यादव ने बताया- मैं अपने 150 एकड़ खेत में पूरी तरह जैविक खेती कर रहा हूं।

इसके लिए पांच जंगलों में जाकर वहां से एक-एक किलो मिट्‌टी लाया। विभिन्न जंगलों की भूमि में अलग-अलग जीवाणु होते हैं जो भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाते हैं। इस पांच किलो मिट्‌टी के साथ 30 किलो गुड़ को पानी से भरे 200 लीटर के ड्रम में डालकर उसमें 60 दिन के लिए रख दिया।

इतने समय में इससे जीवामृत तैयार हो जाता है। उसके बाद 10 लीटर प्रति एकड़ के हिसाब से खेतों में चलाया जाता है। इसके लिए 200 लीटर पानी में 10 लीटर जीवामृत डालना पड़ता है। इसी तरह झांसी के कृषि वैज्ञानिक से 10 लीटर मदर कल्चर लाया।

यह एक तरह का लिक्विड होता है जिसमें जीवाणु रहते हैं। इसके साथ 10 किलो गुड़ मिलाकर एक हजार लीटर पानी की टंकी में ट्रीटमेंट क्रिया के लिए पांच दिन के लिए रखा। तैयार हुए मदर कल्चर को एक हजार लीटर की टंकी से निकालकर पांच-पांच हजार लीटर की टंकियों में शिफ्ट किया।

अब पांच हजार लीटर पानी की टंकी में 50 लीटर मदर कल्चर और 50 किलो गुड़ डालकर पांच दिन तक ट्रीटमेंट कर 200 लीटर प्रति एकड़ के हिसाब से खेतों में चलाया जा रहा है। इससे कम लागत में बेहतर उत्पादन मिल रहा है।

यादव ने बताया- जैविक खेती के गुर सीखने देश के विभिन्न क्षेत्रों में गया, विशेषज्ञों से मिलकर तकनीकें सीखी। खेत में ही गौशाला बनाकर गीर नस्ल की 15 गायें रखीं। इनके दूध से घी और गौमूत्र-गोबर से खाद बनाई जा रही है। ट्रॉलियों में गोबर मंगवाकर कंपोस्ट खाद भी तैयार की जा रही है।

कुल 150 में से 70 एकड़ जमीन पर सिंचाई भी सिर्फ सोलर पावर पम्प से की जा रही है। खेत में जैविक गेहूं, अरहर सहित अदरक, नींबू, पपीता, टमाटर, खीरा के बाद अब ड्रेगन फ्रूट भी लगाया है। यादव का कहना है कि जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए अन्य किसानों को भी प्रोत्साहित कर रहा हूं। अब तक कई किसान जैविक खेती से जुड़ चुके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.