जौहरी धोनी ने हीरे शिवम दुबे को तराश दिया, टीम इंडिया में खेलेगा माही का एक और चेला

Updated on 15-07-2023 03:02 PM
मुंबई: चीन का हांगझोऊ शहर 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक एशियन गेम्स 2023 की मेजबानी करेगा। इन खेलों में अब क्रिकेट प्रतियोगिता भी होने लगी है, जिसमें पहली बार बीसीसीआई ने अपनी मेंस टीम उतारने का फैसला लिया है। जिसके लिए बीसीसीआई ने शुक्रवार देर रात 15 सदस्यीय टीम और पांच स्टैंडबाय खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंपी गई है तो कैरेबियाई दौरे वाली टी-20 टीम से सिर्फ छह खिलाड़ियों जयसवाल, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार और अवेश खान को एशियाई खेलों के लिए इस टीम में चुना गया है। आईपीएल में धोनी की देखरेख में धूम मचाने वाले शिवम दुबे की तीन साल बाद टीम इंडिया में एंट्री हुई है।

एक सीजन में CSK के लिए सबसे ज्यादा सिक्स
  • 35 - शिवम दुबे 2023
  • 35 - शेन वॉटसन, 2018
  • 34 - अंबाती रायुडू, 2018
  • 34 - ड्वेन स्मिथ, 2014
  • 30 - एमएस धोनी, 2018
  • 30 - ऋतुराज गायकवाड़, 2023

  • धोनी की पाठशाला में हुए तैयार
    विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ-साथ शिवम दुबे मीडियम पेसर बॉलर भी हैं। इसी ऑलराउंड क्षमता के बूते उन्हें 2019 में पहले टी-20 और फिर वनडे डेब्यू करने का मौका मिला। शिवम दुबे को एक्त हार्दिक पंड्या का विकल्प माना जा रहा था। एक वनडे और 13 टी-20 मिलाकर कुल 14 इंटरनेशनल मैच खेलने के बावजूद वह अपने टैलेंट के साथ न्याय नहीं कर पाए और टीम से जगह गंवा बैठे। आईपीएल 2023 में उनके बल्ले ने जमकर रन उगले। 16 मैच में तीन अर्धशतक के बूते 418 रन बनाए। 158.33 की स्ट्राइक रेट रहा, जो 2019 में डेब्यू से अबतक का सर्वोच्च भी था। शिवम ने कई बार अपनी इस सक्सेस का क्रेडिट धोनी को दिया।

    दो-दो बार लगा चुके एक ओवर में 5-5 छक्के
    2018 में आईपीएल ऑक्शन से ठीक पहले रणजी ट्रॉफी के मैच में मुंबई की ओर से खेलते हुए बड़ौदा के खिलाफ खेलते हुए शिवम ने एक ओवर में 5 छक्के लगाकर सनसनी मचा दी थी। शिवम ने इस दौरान 59 गेंदों में 76 रन बनाए थे। इससे पहले T20 मुंबई लीग में भी वह अनुभवी स्पिनर प्रवीण तांबे के एक ओवर में पांच छक्के उड़ा चुके हैं।

  • एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)

    स्टैंडबाय: यश ठाकुर, आर साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुडा, बी साई सुदर्शन

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.