खुल गया झुनझुनवाला फर्म की हिस्सेदारी वाला आईपीओ, 150 है GMP, जानिए कॉनकॉर्ड बायोटेक इश्यू की डिटेल

Updated on 04-08-2023 03:05 PM
नई दिल्ली : आईपीओ निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। बायोटेक्नोलॉजी फर्म कॉनकॉर्ड बायोटेक का आईपीओ (Concord Biotech IPO) 4 अगस्त यानी आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इस आईपीओ को 8 अगस्त तक सब्सक्राइब किया जा सकता है। यह 1551 करोड़ रुपये का आईपीओ है। आईपीओ खुलने से पहले कंपनी 3 अगस्त को एंकर निवेशकों से 464.95 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। इसमें कुल 41 एंकर निवेशकों ने पैसा लगाया है। इस आईपीओ में शेयरों का आवंटन 11 अगस्त को होगा। वहीं, 17 अगस्त को शेयरों की लिस्टिंग होनी है। आइए आईपीओ से जुड़ी डिटेल्स जानते हैं।

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल है यह इश्यू

कॉनकॉर्ड बायोटेक का आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल है। आईपीओ में प्राइस बैंड 705 रुपये से लेकर 741 रुपये के बीच तय किया है। आईपीओ में निवेश करने के लिए आपको कम से कम 20 शेयरों का लॉट खरीदना होगा। इस तरह आपको 14,820 रुपये का निवेश करना होगा। रिटेल निवेशक ज्यादा से ज्यादा 13 लॉट खरीद सकते हैं। ऐसे में वे कुल 2 लाख रुपये का अधिकतम निवेश कर सकते हैं।

राकेश झुनझुनवाला की कंपनी की है हिस्सेदारी

कॉनकॉर्ड बायोटेक में राकेश झुनझुनवाला की एसेट मैनेजमेंट कंपनी Rare एंटरप्राइजेज की बड़ी हिस्सेदारी है। इसने इस कंपनी में कुल 24.09 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। रेखा झुनझुनवाला ने इस फर्म में साल 2004 से निवेश किया हुआ है। लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड आईपीओ में रजिस्ट्रार है।

क्या है ग्रे मार्केट प्रीमियम

कॉनकॉर्ड बायोटेक का शेयर अनलिस्टेड मार्केट में ट्रेड कर रहा है। शुक्रवार को इसका शेयर 150 रुपये प्रति शेयर के ग्रे मार्केट प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.