कोण्डागांव में ‘जी राम जी अभियान‘ का शुभारंभ, विकसित ग्राम पंचायतों के निर्माण का लिया संकल्प

Updated on 03-07-2026 03:45 PM

कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी पहल श्जी राम जी अभियानश् का शुभारंभ गुरुवार को आंध्रप्रदेश से किया गया। इस अवसर पर कोण्डागांव जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर ग्रामीण अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण, आजीविका संवर्धन, जल संरक्षण, डिजिटल सुशासन तथा जनभागीदारी के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं विकसित ग्राम पंचायतों के निर्माण का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष  नरपति पटेल ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध होंगे तथा रोजगार, भुगतान एवं कार्यों के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। बायोमेट्रिक उपस्थिति एवं डिजिटल प्रणाली से योजनाओं का संचालन और अधिक प्रभावी बनेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में सभी की सहभागिता आवश्यक बताई।

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि योजना में डिजिटल इंडिया की अवधारणा को समाहित किया गया है, जिससे योजनाओं का क्रियान्वयन अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी होगा। उन्होंने जल संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए कहा कि बढ़ती जनसंख्या, कृषि कार्यों में जल की बढ़ती मांग तथा संरक्षण के अभाव के कारण भविष्य मं  जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने सभी सरपंचों से आगामी एक वर्ष का ग्राम विकास रोडमैप तैयार करने तथा अधिक से अधिक जल संरक्षण कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर प्रशासन को उपलब्ध कराने का आग्रह किया, ताकि उन्हें प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित किया जा सके।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष  हीरा सिंह नेताम ने कहा कि यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ विकास कार्यों में पारदर्शिता लाएगी। उन्होंने ग्राम पंचायतों से स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप प्राथमिकता तय कर कार्ययोजना तैयार करने का आग्रह किया।

जिला पंचायत सदस्य  नंद लाल राठौर ने कहा गांव का विकास तभी संभव है जब कार्ययोजना तैयार करके कार्य करेंगे प्रधानमंत्री मोदी जी का सपना है भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाना है और यह तभी संभव है जब हम मिलकर देश के लिए कार्य करेंगे। गांव विकास होगा तब देश विकास होगा। साथ ही हमें जल संरक्षण पर भी जोर देना होगा तभी हम आने वाले पीढ़ी को जल उपलब्ध करा पाएंगे।

जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम ने कहा कि प्रधानमंत्री का विकसित भारत का संकल्प तभी सफल होगा, जब सभी जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण इसकी सफलता में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

 दीपेश अरोरा ने कहा कि यह योजना ग्रामीणों के लिए नई संभावनाएं लेकर आई है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, समय पर कार्य उपलब्ध होगा तथा मजदूरी का भुगतान भी पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित होगा।

जनपद पंचायत उपाध्यक्ष  टोमेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि यह अभियान गांवों के सर्वांगीण विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान जिले के पांचों विकासखंडों के 26 हितग्राहियों को व्यक्तिगत तालाब निर्माण हेतु लगभग दो लाख रुपये के स्वीकृति पत्रप्रदान किए गए। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ किसानों की आजीविका सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोदा रामचंद्र कश्यप, रामदई प्रेम सिंह नाग, जिला पंचायत सदस्य भगवती महेश नेताम, जनपद पंचायत सदस्य लुद्रप्रताप ठाकुर, रामशिला कोर्राम एवं जनपद पंचायत माकड़ी से जुगबत्ती पोयाम अध्यक्ष जनपद पंचायत मकड़ी, श्रीमती पूजा शर्मा, जुगबत्ती नेताम, रदमा सुदर बघेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अविनाश भोई, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रश्मि पोया, सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में सरपंच उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
धमतरी । शाम की खुली हवा में साइकिल के पहियों के साथ जब बेटियां रुद्री से गंगरेल की ओर आगे बढ़ीं, तो उनके साथ आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  जिला चिकित्सालय गरियाबंद स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र में अब तक 3 हजार 876 बच्चों को भर्ती कर उपचार, पोषक आहार एवं विशेष देखभाल के माध्यम से कुपोषण से…
 22 September 2026
गरियाबंद । /भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  रणबीर शर्मा ने तहसील कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम, वीवीपीएटी वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने राजनीतिक दलों के…
 22 September 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत बिलासपुर, मुंगेली और जीपीएम जिलों के 800 वरिष्ठ नागरिकों का जत्था मथुरा, वृंदावन एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि की तीर्थयात्रा…
 22 September 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन तक शासकीय योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों…
 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
Advt.