Abhishek Malhan से मिलने पहुंची जिया, Elvish को लेकर फुकरा इंसान ने कहा कुछ ऐसा कि पूजा भट्ट को चुभ जाएगी बात

Updated on 17-08-2023 02:44 PM
'बिग बॉस ओटीटी 2' के फर्स्ट रनरअप रहे अभिषेक मल्हन अब हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। शो में ही उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें अस्पातल में भर्ती किया गया था। वह फिनाले में भी बहुत कम समय के लिए नजर आए थे। हॉस्पिटल में अभिषेक मल्हन से मिलने उनकी दोस्त जिया शंकर भी पहुंची। शो में अभिषेक और जिया की काफी केमिस्ट्री देखने को मिली थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था। अब जब अस्पताल से यूट्यूबर डिस्चार्ज हो गए हैं तो उन्होंने एक एक बात का जवाब भी दिया।

जिया शंकर अभिषेक से मिलने अस्पताल पहुंची थीं। उन्होंने यूट्यूबर की फैमिली से भी मुलाकात की और पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। Abhishek Malhan बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। यहां उन्होंने 'बिग बॉस तक' से बातचीत में एल्विश यादव पर भी रिएक्ट किया। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों वह अस्पताल में उनसे मिलने नहीं आए। मालूम हो, पिछले दो दिन में अभिषेक से मिलने 'बिग बॉस ओटीटी 2' की आलिया सिद्दीकी, मनीषा रानी से लेकर आशिका भाटिया समेत उनके कई दोस्त पहुंचे थे।

मनीषा और जिया पर भी किया रिएक्ट

अभिषेक मल्हन ने ट्विटर पर पूरा सीजन ट्रेंड हुए हैशटैग #Abhiya और #Abhisha पर भी रिएक्ट किया। उन्होंने कहा, 'भाई तुम्हारा सिंगर हैं क्योंकि मनीषा को उन्होंने हमेशा छोटी बहन ही बोला है। वहीं जिया शंकर उनकी सिर्फ दोस्त है।'

एल्विश यादव पर दिया अभिषेक मल्हन ने जवाब

एल्विश यादव आखिर क्यों उनसे मिलने नहीं आए? क्या अभिषेक और एल्विश के बीच सब ठीक नहीं है? ऐसे ढेर सारे सवाल हैं जो लगातार दर्शकों के मन में थे। ऐसे में खुद अभिषेक ने इन सभी सवालों के जवाब दिए। अभिषेक ने कहा, 'एल्विश ने उन्हें खुद फोन किया था और पूछा कि मैं कौन से हॉस्पिटल में हूं। वह आ रहा था। लेकिन मैंने ही उन्हें रोका क्योंकि मैं ठीक था और डिस्चार्ज हो चुका हूं। हम दोनों दोस्त हैं। पड़ोसी है। सब कुछ ठीक है। बस कुछ ने हमें लड़वाने की खूब कोशिश की लेकिन वो सब नाकाम रही। पूजा भट्ट ने भी उन्हें काफी कुछ बोला लेकिन हम कभी नहीं लड़े।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.