अभीषा फैन्स पर फूटा जिया शंकर का गुस्सा, 4 लाख रुपये देकर मनीषा को नीचा दिखाने का लगा है आरोप

Updated on 18-08-2023 02:45 PM
अभिषेक मल्हन और मनीषा रानी की दोस्ती बाहर दर्शकों ने खासा पसंद की। इनको ढेर सारा प्यार भी दिया। यहां तक कि अभी-भी दे रहे हैं। इनके नाम का हैशटैग अभीषा भी बहुत ट्रेंड में रहता है। वहीं, अभिषेक मल्हन और जिया शंकर का भी अलग फैनबेस है। इनके नाम का हैशटैग अभिया है। अब ये दोनों ही फैन्स आपस में लड़ते रहते हैं। जिया शंकर ने एक वीडियो बनाकर कहा है कि उन पर अभीषा फैन्स ने काफी गंभीर आरोप लगाए हैं, जो कि बेबुनियाद हैं।

'बिग बॉस ओटीटी 2' के टॉप 6 में शामिल हुईं जिया शंकर का एक वीडियो सामने आया है। उसमें वह Abhisha फैन्स के बारे में बात कर रही हैं। उन्होंने कहा, 'दोस्तों... मनीषा फैन्स, अभीषा फैन्स.. यही कहना चाहती हूं कि आप लोग क्या कर रहे हो यार? तुम लोगों के फेवरेट्स हैं। किसी के कोई और फेवरेट्स हैं। तुम्हें ये सब चीजें करने की जरूरत नहीं है। तुम सब लोग ऐसी चीजें पोस्ट कर रहे हो कि मैंने विरल भयानी को 4 लाख दे दिए, ताकि मनीषा को नीचा दिखाएं।'

जिया शंकर ने मारा ताना

आगे जिया शंकर ने तंज कसते हुए कहा, 'अरे 4 लाख नहीं 1 करोड़ दिए थे। (हंसते हुए) क्या बकवास है। ऐसे गलत-गलत न्यूज फैला रहे हो तुम लोग। ढंग से चीजें फाइंड आउट करो ना। 1 करोड़ का तुम लोगों ने चार लाख कर दिया। इतनी मेहनत इसीलिए तो कर रही थी मैं। क्या यार मेरी मीडिया कुछ काम की नहीं।' ये बात तो साफ नहीं हो पाई है कि जिया शंकर यहां किस पोस्ट के बारे में बात कर रही हैं। लेकिन उन्हें लगातार अभीषा फैन्स से नेगेटिव कमेंट्स मिल रहे हैं।

अभीषा के फैन्स का रिएक्शन

इस वीडियो को देखने के बाद एक्ट्रेस के फैन्स रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जिया छोड़ो, अपना समय और ताकत, यहां बर्बाद न करो।' वही, अभीषा फैन्स ने जिया को जमकर आलोचना की है। एक यूजर ने लिखा, 'मैं सॉरी कहूंगा लेकिन मुझे आप बिल्कुल नहीं पसंद।' एक ने लिखा, 'मुझे जिया से बहुत नफरत है।' एक ने कहा, 'अभीषा ज्यादा पॉपुलर है। जिया खुद वी जनता है और फुटेज लेने आई है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
 24 June 2026
बॉलीवुड की उम्दा कलाकारों में से एक रहीं नफीसा अली कैंसर के इलाज के दौरान एक नई जिंदगी को खुलकर जी रही हैं। इस बीमारी से लड़ने के बाद खुद…
 24 June 2026
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
 24 June 2026
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…
 24 June 2026
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्‍म‍िका मंदाना की 'कॉकटेल 2' जहां पहले वीकेंड के बाद अब वीकडेज में हिचकोले खा रही है, वहीं इम्‍त‍ियाज अली के डायरेक्‍शन में बनी 'मैं…
 24 June 2026
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार कटरीना कैफ और उम्दा एक्टर विक्की कौशल पिछले साल 7 नवंबर 2025 को पैरेंट बने। फैन्स उनके सोशल मीडिया अकाउंट छानते रहते हैं…
 24 June 2026
सुपरस्‍टार रजनीकांत के फैंस जहां उनकी फिल्‍म 'जेलर 2' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वहीं बुधवार को दिग्‍गज एक्‍टर की 173वीं फिल्म 'धर्मन' का फर्स्‍ट लुक टाइटल पोस्‍टर…
 23 June 2026
'धुरंधर' एक्टर राकेश बेदी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो जिम के अंदर नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने दिखाया है कि उनके…
 23 June 2026
'भाबीजी घर पर हैं!' में विभूति नारायण का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए आसिफ शेख आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 42 साल पहले अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत…
Advt.