यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से फोन पर जो बाइडेन ने खोया आपा

Updated on 01-11-2022 06:52 PM
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जून के महीने में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से बातचीत के दौरान अपना आपा खो दिया था
 यह घटना तब हुई जब उन्होंने अतिरिक्त सैन्य सहयोग की मांग की थी। हालिया मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

खबर के मुताबिक अमेरिका की ओर से रूस खिलाफ जंग के में यूक्रेन की सहायता करने का ऐलान किया गया था। इसके बाद से दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच प्रतिदिन मौजूदा हालातों के लेकर बातचीत होती थी। 

जून में फोन पर बात करते हुए बाइडेन ने जेलेंस्की को बताना ही शुरू किया कि वो एक बिलियन अमेरिकी डॉलर की मदद कर रहे हैं।  इतने में जेलेंस्की ने उनको टोकते हुए ये बताना शुरू कर दिया कि यूक्रेन को और कितनी अतिरिक्त सहायता की जरूरत ह। इस दौरान बाइडन ने अपना आपा खो दिया था ओर ऊंची आवाज में अपने यूक्रनी समकक्ष से बात की थी।


गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को 9 महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है। फिर भी रूस की ओर से हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। क्रीमिया ब्रिज पर हमले के बाद से रूस नए सिरे से यूक्रेन पर और घातक हमले कर रहा है। कुछ समय पहले रूस की ओर से यूक्रेन में कई मिसाइलें गिराई गई थी। जिससे यूक्रेन के शहरों में बड़े पैमाने पर तबाही हुई। सुबह-सुबह राजधानी कीव, खारकीव और खेरसॉन समेत बड़े शहरों में मिसाइल गिरते देख लोग काफी सहम गए थे। 


उधर, यूक्रेन का कहना है कि वह रूस के हमलों से डरने वाला नहीं है। हालांकि यूक्रेन ने रूसी हमलों की वजह से बिजली और पानी की बड़ी मात्रा में क्षति को कबूला है। रूस ने यूक्रेन के बिजली संयंत्रों और अन्य प्रमुख बुनियादी ढांचों को निशाना बनाकर अपने हमले तेज कर दिए हैं। रूस की रणनीति के परिणामस्वरूप यूक्रेन के बड़े हिस्से पहले से ही बिजली कटौती का सामना कर रहे हैं।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.