जो बाइडेन का घर से मिले और अधिक अमेरिकी टॉप सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स, नए खुलासे से मचा हाहाकार

Updated on 15-01-2023 05:05 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के वकीलों को डेलावेयर के विलमिंगटन में स्थित उनके घर से पहले बताई गई संख्या से ज्यादा गोपनीय दस्तावेज़ मिले हैं। व्हाइट हाउस ने शनिवार को यह जानकारी दी। व्हाइट हाउस के वकील रिचर्ड सॉबर ने एक बयान में कहा कि बाइडन के निजी पुस्तकालय की तलाशी के दौरान गोपनीय दस्तावेज़ों के कुल छह पन्ने मिले। व्हाइट हाउस ने पहला बताया था कि वहां से सिर्फ एक पन्ना बरामद हुआ है। इसके अलावा, दिसंबर में बाइडन के गैराज और नवंबर में वाशिंगटन स्थित उनके पूर्व दफ्तर 'पेन बाइडन सेंटर' से भी दस्तावेज़ मिले थे, जो उनके उपराष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान के थे।

अनुमति न होने से तलाशी रोकी गई


सॉबर ने शनिवार को बयान में कहा कि बाइडन के निजी वकीलों ने सुरक्षा अनुमति न होने के कारण बुधवार शाम को एक पन्ना मिलने के बाद उनकी तलाशी को रुकवा दिया था। सॉबर को शेष सामग्री बृहस्पतिवार को मिली, जब वह न्याय विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि उनके साथ मौजूद विभाग के अधिकारियों ने दस्तावेजों को 'फौरन' जब्त कर लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.