जो बाइडन की पत्‍नी जिल को हुआ कोरोना, जानिए क्‍या अब जी-20 के लिए भारत नहीं आएंगे अमेरिकी राष्‍ट्रपति

Updated on 05-09-2023 02:04 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन कोविड-19 से संक्रमित हो गई हैं। व्‍हाइट हाउस की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है। व्‍हाइट हाउस ने बताया है कि जिल को कोविड के हल्के लक्षण है। जबकि राष्‍ट्रपति जो बाइडन का कोविड-19 टेस्‍ट निगेटिव आया है। बाइडन की 72 साल की पत्नी को पिछले साल अगस्त में भी कोविड हुआ था। जबकि 80 वर्षीय बाइडन ने जुलाई 2022 में अंतिम बार टेस्‍ट कराया था। इस नए घटनाक्रम के बाद राष्‍ट्रपति बाइडन के भी भारत आने पर सस्‍पेंस गहरा गया है।
बाइडन का होगा चेकअप
जिल बाइडन की प्रवक्ता एलिजाबेथ अलेक्जेंडर ने एक बयान में कहा, -शाम को, फर्स्‍ट लेडी का कोविड-19 के का टेस्‍ट पॉजिटिव आया है। वह इस समय डेलावेयर के रेहोबथ बीच में उनके घर पर ही रहेंगी।'राष्‍ट्रपति बाइडन सोमवार शाम को अकेले डेलावेयर से वापस वॉशिंगटन, व्‍हाइट हाउस आ गए थे। व्हाइट हाउस ने कहा, 'प्रथम महिला के कोविड-19 के पॉजिटिव टेस्‍ट के बाद, बाइडन का भी सोमवार शाम कोविड टेस्‍ट किया गया था जो निगेटिव आया है। राष्‍ट्रपति का इस हफ्ते रूटीन चेकअप होगा और उनके लक्षणों की निगरानी की जाएगी।
आठ को पीएम मोदी से मीटिंग
पत्‍नी जिल बाइडन के कोविड पॉजिटिव होने के बाद भी राष्‍ट्रपति जो बाइडन जी-20 सम्‍मेलन के लिए तय कार्यक्रम पर ही भारत पहुंचेंगे। व्‍हाइट हाउस की तरफ से बताया गया है कि राष्‍ट्रपति तय कार्यक्रम के मुताबिक ही सम्‍मेलन में शामिल होंगे। बाइडन सात सितंबर को भारत के लिए रवाना होंगे। वह आठ सितंबर को नई दिल्‍ली में जी20 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ एक द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।

इस दौरान वह भारत के साथ अमेरिका की प्रतिबद्धता को दोहराएंगे। साथ ही साल 2026 में सम्‍मेलन की मेजबानी के लिए अमेरिकी राष्‍ट्रपति के तौर पर आगे आएंगे। नौ सितंबर को वह जी-20 सम्‍मेलन में शामिल होंगे। यहां पर वह संगठन के साथियों के साथ वैश्विक मुद्दों जिसमें स्‍वच्‍छ ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन से निबटना शामिल है, इस पर चर्चा करेंगे।

पुतिन और जिनपिंग ने किया किनारा
चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग और उनके रूसी समकक्ष व्‍लादिमीर पुतिन ने पहले ही इस सम्‍मेलन से किनारा कर लिया है। भारत पहली बार इस शिखर सम्‍मेलन की मेजबानी कर रहा है। इस कार्यक्रम को विशेषज्ञ देश के लिए एक रणनीतिक विजय के तौर पर करार दे रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.