Jogira Sara Ra Ra एक्टर नवाजुद्दीन सिद्धिकी ने कहा- जब तक जिन्दा रहूंगा, नए-नए जुगाड़ करता रहूंगा

Updated on 22-05-2023 10:23 PM
नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस बार कॉमेडी वाले अंदाज में अपकमिंग फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' में नजर आनेवाले हैं। यह फिल्म अब 26 मई को रिलीज हो रही है। फिल्म में नवाजुद्दीन के अलावा इस फिल्म में संजय मिश्रा, नेहा शर्मा और महाक्षय चक्रवर्ती भी हैं। नवाजुद्दीन जमकर अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में जुट गए हैं। इसी दौरान नवाज ने हमारे रिपोर्टर से बातचीत की। आइए जानें, उन्होंने इस बातचीच में कया कुछ कहा है।

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि अनुभव के साथ-साथ अभिनय बदलता रहता है। वे हर दिन कुछ ना कुछ नया सीखते रहते हैं और अपने अनुभव से हर रोज अच्छा अभिनय करने की कोशिश करते रहते हैं। उनके बीस साल पहले और आज के अभिनय में बहुत फर्क है। यह फर्क अनुभव के साथ बदलता रहता है। अब वे पहले के बजाय काफी अच्छा अभिनय करने लगे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि आज उन्हें लोग सुपरस्टार कहते हैं लेकिन यह उनकी मंजिल नहीं है। वे हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करते रहते हैं। इंसान को अपने जीवन में दूसरों के बजाय खुद से ज्यादा सीखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि आज वे जिस मुकाम पर हैं। वे यहां रुकना नहीं चाहते बल्कि और आगे जाना चाहते हैं।

कॉमेडी से भरपूर है 'जोगीरा सारा रा रा'

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि उनकी ये फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' कॉमेडी से भरपूर फिल्म है। ये फिल्म दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ बहुत कुछ सिखाती भी है। इस फिल्म में उनका रोल एक जुगाड़ु के रूप में है जो रोज नए-नए जुगाड़ (प्रयोग) करता रहता है। कैरेक्टर का नाम जोगी प्रताप है। नवाज ने कहा कि हमें लीक से हटकर कुछ नया करते रहना चाहिए। इसी का नाम जुगाड़ है। फिल्म में जोगी प्रताप नए-नए जुगाड़ करता रहता है और उसके जुगाड़ कभी फेल नहीं होते। उन्होंने कहा कि हम कई बार देखते हैं कि जुगाड़ से बड़े-बड़े काम आसानी से हो जाते हैं। यह फिल्म इसी जुगाड़ के लिए दर्शकों को प्रेरित करती है।

फिल्म कितने करोड़ रुपए की है, ये मायने नहीं रखता
नवाजुद्दीन का कहना है कि इंसान को अपने जीवन में हमेशा नए-नए प्रयोग करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक वे जिन्दा रहेंगे। तब तक अपने अभिनय के साथ नए-नए जुगाड़ (प्रयोग) करते रहेंगे। फिल्म कितने करोड़ रुपए की है, ये मायने नहीं रखता है। सबसे जरूरी बात यह है कि फिल्म हमें क्या देकर जा रही है, ये महत्वपूर्ण होता है। सिद्दीकी को पूरा विश्वास है कि उनकी नई फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' दर्शकों को खूब पसंद आएगी।

पहली नजर में प्यार में पड़ जाते हैं नवाज और नेहा शर्मा, फिर देखिए क्या होता है

नवाज़ का कहना है कि वे सुपरस्टार बनने के बाद, केवल एक स्वर और एक शैली में अभिनय नहीं कर सकते। वे हमेशा कुछ नया प्रयोग करने की कोशिश करता हैं। 'जोगीरा सारा रा रा' कुशान नंदी निर्देशित है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नेहा शर्मा मुख्य किरदार में हैं जबकि संजय मिश्रा और महाअक्षय चक्रवर्ती सहायक किरदारों में हैं। यह फिल्म युवा प्रेमियों के बारे में है जो एक साथ जुड़ने के लिए कड़ा संघर्ष करते हैं। इस फिल्म में नेहा शर्मा एक हंसमुख स्वभाव वाली युवा लड़की है जो एक अजनबी नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी से मिलती है। दोनों एक दूसरे को देखते ही एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.