जॉन अब्राहम ने खुदको दिया नए साल का तोहफा मुंबई के पॉश इलाके में खरीदा बंगला, 75 करोड़ में हुई डील

Updated on 02-01-2024 03:13 PM

जॉन अब्राहम ने साल 2024 की धमाकेदार शुरुआत की है। नए साल पर जॉन ने खुद को तोहफा देते हुए मुंबई की प्राइम लोकेशन में एक बंगला खरीदा लिया है। इस बंगले की कीमत 75 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

हाल ही में आई Indextap.com की रिपोर्ट के अनुसार, जॉन अब्राहम ने 27 दिसंबर 2023 को बंगला खरीदने के लिए एग्रीमेंट पेपर्स साइन किए थे। बंगले की कीमत 70 करोड़ 80 लाख रुपए बताई जा रही है, जिसे खरीदने के लिए जॉन ने 4 करोड़ रुपए की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई है।

जॉन अब्राहम का नया बंगला मुंबई के खार इलाके की लिंकिंग रोड पर स्थित है, जिसका हाउस नंबर 372 है। जॉन ने ये बंगला प्रवीन नाथ लाल शाह से खरीदा है, जिसका नाम फिलहाल निर्मल भवन है। ये बंगला 5416 स्क्वायर फीट का है, जिसका कारपेट एरिया 7722 स्क्वायर फीट है।

मुंबई के खार की लिंकिंग रोड सिर्फ मुंबई ही नहीं बल्कि देश के सबसे महंगे इलाकों में से एक है। उस एरिया का प्रॉपर्टी रेट 800 रुपए प्रति स्क्वायर फीट है। फिलहाल इस बात की कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है कि जॉन उस बंगले में खुद रहेंगे या नहीं।

सलमान खान की भी लिंकिंग रोड में कमर्शियल प्रॉपर्टी

जॉन के अलावा सलमान खान भी लिंकिंग रोड पर स्थित 4 मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग के मालिक हैं। उन्होंने सालों पहले उस बिल्डिंग को 120 करोड़ रुपए में खरीदा था। हाल ही में प्रीति जिंटा, अनन्या पांडे जैसे कई सेलेब्स ने भी मुंबई में प्रॉपर्टी खरीदी है।

जॉन अब्राहम आखिरी बार फिल्म पठान में नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने नेगेटिव रोल प्ले कर खूब तारीफें बटौरी थीं। अब जॉन के खाते में 4 बड़ी फिल्में हैं। उनकी अपकमिंग फिल्मों में तेहरान, द डिप्लोमेट, तारीक और वेदा शामिल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता आदित्य पंचोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अलग-अलग धर्मों में होने वाली शादियों पर अपनी राय…
 27 June 2026
सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में अपने घर में घुसे हमलावर को लेकर बात की है और बताया है कि आखिर उस रात हुआ क्या था। उन्होंने उस रात…
 27 June 2026
'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) के मेकर्स ने अपना नया गाना 'इश्क कमीना' रिलीज किया है। यह 2002 के मशहूर चार्टबस्टर गाने का एक जबरदस्त नया वर्जन…
 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
Advt.