जॉनी लीवर ने की शाहरुख खान की तारीफ : बोले उसके जैसा मेहनती इंसान नहीं देखा, उन्हें डांस और फाइट नहीं आती थी सब धीरे-धीरे सीखा

Updated on 16-02-2024 01:54 PM

मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर ने 90 के दशक की कई फिल्मों में शाहरुख खान के साथ काम किया है। अब एक इंटरव्यू में उन्होंने शाहरुख के बारे में बात की है। शाहरुख का जिक्र करते हुए जॉनी ने कहा कि वो आदमी अपनी मेहनत से इस मुकाम तक पहुंचा है।

‘जब शाहरुख का करियर शुरू हुआ तब मैं स्टार था’
जॉनी ने यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘हमने जब साथ में बाजीगर में काम किया था तब मैं शाहरुख से ज्यादा फेमस था। शूटिंग के दौरान भी लोग मुझे ज्यादा जानते थे। मैं तब एक स्टार हुआ करता था। शाहरुख का दौर तब शुरू हुआ था पर हमारे बीच हमेशा से ही बड़ी कमाल की अंडरस्टैंडिंग थी।’

अक्षय भी मेहनत करता है पर फर्क है: जॉनी
इंटरव्यू में जॉनी ने आगे कहा, ‘अक्षय कुमार को भी मैंने देखा.. वो भी खूब मेहनत करता है पर मेहनत-मेहनत में फर्क होता है। शाहरुख खान फाइट में कमजोर थे.. डांस में भी कमजोर थे। पर धीरे-धीरे करते करते उस लड़के ने सब सीखा है। मैंने उनके जैसा मेहनती लड़का कभी नहीं देखा।’

‘काम करते वक्त सिर्फ काम करते हैं शाहरुख’
वहीं काम के प्रति शाहरुख के डेडिकेशन से जुड़ा एक किस्सा बताते हुए जॉनी ने कहा, ‘हम महबूब स्टूडियो में फिल्म ‘बादशाह’ की शूटिंग कर रहे थे और आस-पास हजारों खूबसूरत लड़कियां थीं। उनको लेकर लड़कियों में इतना क्रेज है कि वो शाहरुख को देखते ही पागल हो जाती हैं। सेट पर इतनी लड़कियां होने के बावजूद भी मजाल है कि शाहरुख का फोकस काम से हटकर किसी और तरफ गया हो। वो पूरी तरह से अपने काम में डूबा रहा।’

आखिरी बार ‘दिलवाले’ में साथ काम किया था
जॉनी ने अपने करियर में पहली बार शाहरुख के साथ 1992 में रिलीज हुई फिल्म ‘चमत्कार’ में काम किया था। इसके बाद उन्होंने शाहरुख के साथ ‘बाजीगर’, ‘बादशाह’, ‘राजू बन गया जेंटलमैन’ और ‘कुछ कुछ होता है’ समेत कई हिट फिल्मों में काम किया। दोनों ने आखिरी बार साथ में 2015 में रिलीज हुई ‘दिलवाले’ में काम किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.