मिशन लाइफ से जुड़कर जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से मुकाबला करने में योगदान दें : नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री डंग

Updated on 18-05-2023 05:53 PM

पर्यावरण एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग ने प्रदेशवासियों से कहा है कि जलवायु परिवर्तन के नकारत्मक प्रभावों को कम करने के लिए मिशन लाइफ से जुड़ें। मिशन लाइफ लोगों को 'लाइफ स्टाईल फॉर एनवायरमेंट' (LiFE) यानी पर्यावरण अनुकूल जीवन पद्धति के अनुरूप व्यवहार में बदलाव करने के लिए प्रेरित करता है। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा 15 मई से 5 जून तक पर्यावरण-सरंक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदेश के प्रत्येक जिले में प्रतिदिन गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। गतिविधियों से जुड़कर जलवायु परिवर्तन और असंतुलन को नियंत्रित करने में अपना छोटा ही सही पर महत्वपूर्ण योगदान दें।

मंत्री श्री डंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कॉप-26 में जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए सामाजिक व्यवहार में परिवर्तन की आवश्कता पर बल देते हुए विश्व को 'लाइफ स्टाईल फॉर एनवायरमेंट' अपनाने का आहवान किया था। भारत की पारंपरिक जीवनशैली स्वाभाविक रूप से पर्यावरण के साथ सह अस्तित्व की है। वैश्विक विकास ने पर्यावरण को बहुत क्षति पहुँचाई है। मिशन लाइफ पर्यावरण के 3 चरण हैं- आमजन को अपने दैनिक जीवन में प्रभावी पर्यावरण अनुकूल बदलाव करने के लिए प्रेरित करना, बड़े पैमाने पर व्यक्तिगत माँग में बदलाव के आधार पर उद्योगों एवं बाजारों की माँग और आपूर्ति के पैटर्न और नीतिगत बदलाव है। नीतिगत बदलाव में मिशन लाइफ की दीर्घकालीक दृष्टि बड़े पैमाने पर औद्योगिक और सरकारी नीतियों को बदलाव में गति प्रदान करना है, जो स्थाई खपत और पर्यावरण अनुकूल उत्पादन का समर्थन कर सकें।

Meri Life पोर्टल

मंत्री श्री डंग ने बताया कि केन्द्र शासन द्वारा मिशन लाइफ को जन-जन तक पहुँचानें के लिए Meri Life नामक पोर्टल और एप बनाया गया है। पोर्टल पर 100 से अधिक रचनात्मक वीडियो और ज्ञानवर्धक सामग्री उपलब्ध है। इसके लिए MOEF की वेबसाइड mission-life-moefcc.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.