तेलंगाना में खुदी जेपी नड्डा की ‘कब्र’, BJP ने लगाए TRS पर आरोप, यह कैसी राजनीति!

Updated on 21-10-2022 05:22 PM

 हैदराबाद
 
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके चलते पार्टी नेताओं में काफी नाराजगी है। वीडियो में नजर आ रहा है कि नड्डा की 'कब्र' तैयार की गई है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि तेलंगाना राष्ट्र समिति के कार्यकर्ताओं ने यह काम किया है। हालांकि, टीआरएस नेताओं ने आरोपों से इनकार किया है। इधर, भाजपा नेता पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।

आंध्र प्रदेश के भाजपा महासचिव विष्णु वर्धन रेड्डी की तरफ से ट्विटर पर वीडियो शेयर किया गया। इसमें नजर आ रहा है कि एक कब्र तैयार की गई है, जिसपर फूल चढ़े हुए हैं। साथ ही एक छोर पर भाजपा अध्यक्ष नड्डा की तस्वीर बनी हुई है। मामला मुनुगोड विधानसभा क्षेत्र का बताया जा रहा है। खास बात है कि यहां 3 नवंबर को उपचुनाव होने हैं।

वीडियो के साथ रेड्डी ने ट्वीट किया, 'यह बहुत घिनौना है! टीआरएस कार्यकर्ताओं ने हमारे अध्यक्ष की कब्र तैयार की, जो टीआरएस पार्टी के मानकों से भी परे है।' तेलंगाना भाजपा के नेता एनवी सुभाष ने कहा, 'कब्र खोदना और जेपी नड्डा की तस्वीर लगाना बेवकूफी है। हम इसकी निंदा करते हैं और पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे।' केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, 'तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी के बढ़ते प्रभाव, और आने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी निश्चित हार से घबराई टीआरएस ने जिस तरह से इस निंदनीय कृत्य को अंजाम दिया है, उसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। प्रदेश की जनता आने वाले समय में इस हरकत का जवाब ज़रूर देगी।'

पुलिस का क्या कहना है
पुलिस उपायुक्त नारायण रेड्डी का कहना है कि उन्हें भी सोशल मीडिया से इस वीडियो की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया, 'यह मेरे ध्यान में लाया गया है, लेकिन किसी ने भी अब तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। यह पता लगाना मुश्किल है कि मिट्टी का टीला पहले बनाया गया था और भाजपा नेता का फ्लेक्स उसके ऊपर लगाया गया या इससे विपरीत हुआ। मैंने पता लगाने के लिए टीम भेजी है। फिलहाल, हम नहीं कह सकते कि यह किसने किया है।'

TRS हुई BRS
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने हाल ही में पार्टी का नाम टीआरएस से बदलकर BRS यानी भारत राष्ट्र समिति कर दिया है। उनके इस कदम को साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.