अपने दादा एनटी रामा राव के शताब्‍दी समारोह में नहीं पहुंचे Jr NTR, राजनीति या राम चरण, क्‍या थी वजह?

Updated on 22-05-2023 10:30 PM
हैदराबाद में पिछले दिनों कुछ ऐसा हुआ, जिसकी किसी को उम्‍मीद नहीं थी। 'RRR' फेम जूनियर एनटीआर अपने दादा एनटी रामा राव के शताब्‍दी समारोह में नहीं पहुंचे। बीते शनिवार को दिग्‍गज एक्‍टर, दमदार राजनेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री दिवंगत नंदकुमारी तारक रामा राव का शताब्‍दी समारोह मनाया गया। हैदराबाद के कुकटपल्ली के कैथलपुर मैदान में आयोजित इस समारोह में रजनीकांत और चंद्र बाबू नायडू से लेकर राजनीति और सिनेमा की दुनिया के कई दिग्‍गज मौजूद थे। 'RRR' में जूनियर एनटीआर के कोस्‍टार राम चरण भी वहां पहुंचे थे। लेकिन यह चौंकाने वाली बात है कि जूनियर एनटीआर अपने दादा के नाम आयोजित इस समारोह में नहीं पहुंचे। यह बात दंग करने वाली इसलिए भी है कि 20 मई को जूनियर एनटीआर का भी जन्‍मदिन था।

NT Rama Rao Centenary Celebration: जाहिर है, जूनियर एनटीआर की गैर मौजूदगी ने तमाम तरह की अफवाहों को हवा दी है। समझा जा रहा है कि एक्‍टर के गैर हाजिर होने से फिल्‍म बिदारदी को गहरा झटका लगा है। हालांकि, इसको लेकर तमाम तरह की सफाई भी सामने आ रही है। लेकिन बहुत से लोगों खासकर फैंस का यह मानना है कि Jr NTR ने सभा में Ram Charan की मौजूदगी के कारण ऐसा किया है।

ऑस्‍कर ने बढ़ाई राम चरण और जूनियर एनटीआर में आई दूरी?

ऑस्‍कर अवॉर्ड सेरेमनी के समय से ही ऐसी चर्चाएं हैं कि राम चरण और जूनियर एनटीआर के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। इसकी वजह यह बताई जाती है कि अमेरिका में ऑस्‍कर कैम्‍पेन के दौरान एसएस राजामौली ने राम चरण को ज्‍यादा तरजीह दी। वह कई इंटरव्‍यूज में RRR के लिए राम चरण की तारीफ करते दिखे। समझा जाता है कि यह बात जूनियर एनटीआर को खटक गई। इसलिए उन्‍होंने ऑस्‍कर कैम्‍पेन से दूरी बना ली थी। हालांकि, बाद में वह एकेडमी अवॉर्ड सेरेमनी के लिए अमेरिका जरूर पहुंचे थे। लेकिन दोनों एक्‍टर्स के बीच खटास अभी भी कम नहीं हुई है।

ठीक से आमंत्रण नहीं मिलने के कारण बनाई दूरी!

इस बीच राम चरण ने शनिवार को ट्विटर पर जूनियर एनटीआर को जन्‍मदिन की बधाई भी दी है। शताब्‍दी समारोह में जूनियर एनटीआर के शामिल नहीं होने को लेकर दो अलग-अलग तरह की सफाई और सामने आई है। इसमें से एक में कहा गया है कि जूनियर एनटीआर को उनके दादा के शताब्दी समारोह के लिए ठीक से आमंत्रित नहीं किया गया था। इसलिए वह वहां नहीं पहुंचे।

राजनीति से दूर, खुद इवेंट प्‍लान कर रहे हैं जूनियर एनटीआर

एक अन्य चर्चा यह भी है कि जूनियर एनटीआर अपने दादा के लिए खुद 28 मई को उनकी जयंती पर एक भव्य कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना रहे हैं। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि शनिवार को अयोजित कार्यक्रम में राजनीति के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्‍सा लिया था। जबकि जूनियर एनटीआर किसी राजनीतिक पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं होना चाहते हैं।

मामला जो भी हो, कयासों और अफवाहों के बीच अभी तक जूनियर एनटीआर की ओर से इस पर इस ओर कोई बयान सामने नहीं आया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.