Oscar सेरेमनी में हिस्‍सा लेने के लिए अमेरिका रवाना हुए Jr NTR, राजामौली से नाराजगी वाली बात निकली झूठी!

Updated on 06-03-2023 06:25 PM
जूनियर एनटीआर आख‍िरकार 95वें एकेडमी अवॉर्ड सेरेमनी में हिस्‍सा लेने के लिए अमेरिका रवाना हो गए हैं। सोमवार को हैदराबाद एयरपोर्ट से उनकी कई तस्‍वीरें और वीडियोज सामने आई हैं। जूनियर एनटीआर की फिल्‍म RRR के गाने 'नाटू नाटू' को ऑस्‍कर अवॉर्ड में बेस्‍ट ऑरिजनल स्‍कोर के लिए नॉमिनेशन मिला है। फिल्‍म के डायरेक्‍टर एसएस राजामौली और राम चरण पहले से ही अमेरिका में मौजूद हैं। पिछले दिनों ऐसी चर्चा थी कि जूनियर एनटीआर और राजामौली के बीच खटपट हो गई है। एक्‍टर नाराज चल रहे हैं और इसलिए वह अमेरिका में चल रहे फिल्‍म के ऑस्‍कर कैम्‍पेन का हिस्‍सा नहीं हैं। खबर यह भी आई कि जूनियर एनटीआर की यह नाराजगी इसलिए है कि ग्‍लोबल मंच पर राम चरण को अध‍िक पॉपुलैरिटी मिल रही है और उनकी अध‍िक तारीफ हो रही है, जिस कारण एनटीआर नाखुश हैं। हालांकि, इस बाबत पिछले दिनों ही हमने अपने पाठकों को बताया था कि जूनियर एनटीआर 6 मार्च को अमेरिका रवाना होंगे और नाराजगी की खबरें महज अफवाह हैं।

ट्विटर पर सामने आए वीडियो क्‍ल‍िप में Jr NTR को एयरपोर्ट पर स्‍पॉट किया गया है। वह कार से उतरकर टर्मिनल बिल्‍ड‍िंग में जा रहे हैं। वह मुस्‍कुरा रहे हैं और कई लोगों से हाथ मिला रहे हैं। इस दौरान जूनियर एनटीआर के कुछ फैंस भी वहां मौजूद हैं। ऑस्‍कर अवॉर्ड सेरेमनी न्‍यूयॉर्क में 12 मार्च को आयोजित किया जा रहा है। भारतीय समयानुसार यह 13 मार्च की सुबह 5:30 बजे आयोजित होगा।

HCA ने जूनियर अवॉर्ड को दिया स्‍पॉटलाइट अवॉर्ड

पिछले दिनों ही हॉलीवुड क्रिटिक्‍स एसोसिएशन अवॉर्ड 2023 में RRR ने खूब सुर्ख‍ियां बटोरीं। इस दौरान जूनियर एनटीआर को आलिया भट्ट के साथ स्‍पॉटलाइट अवॉर्ड मिला। हालांकि, दोनों में से कोई भी सेरेमनी में मौजूद नहीं था। शुक्रवार को आयोजित इस सेरेमनी में HCA ने बताया कि वह अगले हफ्ते तक विनर्स की ट्रॉफी उनके घर भेज देंगे।

एकेडमी अवॉर्ड्स के मंच पर 'नाटू नाटू' पर लाइव परफॉर्मेंस

RRR के गाने 'नाटू नाटू' ने गोल्‍डन ग्‍लोब अवॉर्ड जीता है। ऐसे में अब सबकी उम्‍मीदें ऑस्‍कर अवॉर्ड से जुड़ी हुई हैं। दिलचस्‍प है कि पहली बार ऑस्‍कर के मंच पर भारतीय गाने को परफॉर्मेंस भी होगी। राहुल सिप्‍लीगंज और काल भैरव 'नाटू नाटू' सॉन्‍ग पर लाइव परफॉर्मेंस देंगे। इस गाने को एमएम कीरावनी ने कम्‍पोज किया है। जबकि लिरिक्‍स चंद्रबोस ने लिखे हैं।

14 मार्च को वापस इंडिया लौट आएंगे जूनियर एनटीआर

बहरहाल, जूनियर एनटीआर की नाराजगी की खबरों के बीच यह बात सामने आई कि दरअसल, सोशल मीडिया की यह चर्चा बेमानी है। बताया गया है कि जूनियर एनटीआर असल में अपनी फिल्‍मों की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं और इसलिए वह ऑस्‍कर कैम्‍पेन का हिस्‍सा नहीं हैं। ताजा जानकारी यह भी है कि जूनियर एनटीआर 12 मार्च (इंडिया में 13 मार्च) को एकेडमी अवॉर्ड सेरेमनी में श‍िरकत करेंगे और फिर 14 मार्च को वापस इंडिया लौट आएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.