मौत के मुंह से वापस आ चुकी हैं जूही परमार, 4 साल पहले होली की रात वो हादसा जान लेने वाला था

Updated on 24-06-2023 10:27 PM
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जूही परमार लंबे समय तक चले सीरियल 'कुमकुम - एक प्यारा सा बंधन' में कुमकुम की भूमिका के लिए जानी जाती हैं। जूही ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें दूसरा जीवन मिला है। खाने की वजह से वो अस्पताल पहुंच गई थीं। बाद में उन्हें बचा लिया गया और उस दिन के लिए वो हमेशा के लिए आभारी हैं। 2019 में एक रात खाना उनकी सांस की नली में फंस गया था। पॉडकास्ट 'द हैबिट कोच विद एशडिन डॉक्टर' में बोलते हुए जूही ने उस घटना को शेयर किया जिसने उन्हें हमेशा के लिए बदल दिया।


Juhi Parmar ने कहा, 'मेरे साथ एक बहुत बड़ी घटना घटी, जिसे मैंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। मैं इसे अपनी दूसरी जिंदगी कहती हूं। क्योंकि 19 मार्च 2019 को होली की रात थी। मैं लगभग मर चुकी थी। मैं आईसीयू में थी। खाना मेरी नाक और नली में फंस गया था, और मैं सांस नहीं ले पा रही थी। वह बहुत-बहुत मुश्किल रात थी।'

मौत के मुंह से लौटी हैं जूही परमार

उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन उस रात ने मेरे अंदर बहुत कुछ बदल दिया। मैं हमेशा के लिए आभारी रहूंगी। उस रात ने मुझे हमेशा के लिए बदल दिया। मैं एक किताब पढ़ रही थी, जिसमें लिखा था 'ठीक है, हर दिन आपको बहुत सारी चीजें लिखनी होंगी, जिसके लिए आप आभारी हैं'। मैंने घर, करियर, स्वास्थ्य के बारे में लिखा, अब मुझे और क्या लिखना चाहिए। लेकिन उस दिन के बाद से ये लिस्ट लंबी हो गई है।'


जूही परमार की वो रात

जूही ने आगे कहा, 'सबसे पहले मैं सांस ले रही हूं। मैं आभारी हूं, मैं आपसे बात करने पा रही हूं, आभारी हूं, मैं बोलने में सक्षम हूं, जो मैं कहना चाहती हूं, मैं अपने विचारों को सबके सामने रख सकती हूं, मैं इसके लिए आपकी आभारी हूं। इसलिए ये लिस्ट बहुत लंबी है। उस रात ने मुझमें कुछ बदलाव किया जिससे मुझे एहसास हुआ कि तब तक मेरे पास बहुत सारी शिकायतें थीं। तब तक मेरे मन में सवाल थे कि मैं ही क्यों लेकिन अब नहीं हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.