जूनियर अडानी ने संभाली कमान, Adani पोर्ट्स को लेकर बड़ा फैसला, चुकाएंगे 5000 करोड़ का लोन

Updated on 08-02-2023 06:17 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग के निगेटिव रिपोर्ट के कारण अडानी समूह के इमेज को बड़ा नुकसान हुआ है। अह कंपनी अपने इमेज को संवारने में जुट गई है। जहां बार-बार अडानी के भारी-भरकम कर्ज के बोझ का हवाला दियाजा रहा है तो वहीं अब कंपनी लोन्स की प्रीपेमेंट और पेमेंट कर इस बोझ को कम कर रही है। कंपनी के इस कदम से निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा। सोमवार को कंपनी अपने गिरवी रखे शेयरों को वापस छुड़ाने के लिए 1.11 अरब डॉलर के लोन्स का प्रीपेमेंट की घोषणा की। अब गौतम अडानी के बेटे करण अडानी ने भी अडनी पोर्ट्स को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

अडानी पोर्ट्स की कमान करण के हाथों में

अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशन इकोनॉमिक जोन (Adani Ports and SEZ) के सीईओ करण अडानी (Karan Adani) ने एक रिकॉर्डेड वीडियो मैसेज के जरिए कहा कि हम मार्च 2024 तक करीब 5000 करोड़ के लोन का पेमेंट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम प्रीपेमेंट की योजना तैयार कर रहे है। कंपनी के डायरेक्टर और सीईओ करण अडानी ने मंगलवार को ये वीडियो मैसेज जारी किया। उन्होंने कहा कि हम कर्ज के बोझ को कम करने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि हम लोन्स की प्रीपेमेंट के अलावा वित्त वर्ष 2024 के दौरान अडानी पोर्ट्स कैपिटल एक्सपेंडिचर के तौर पर 4000-5000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बना रहे है।
गौरतलब है कि करण अडानी ने ये घोषणा ऐसे वक्त पर की है, जब हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के कारण कंपनी तो बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के कारण अडानी के शेयर धड़ाधड़ बिकवाली देखने को मिली। इतना ही नहीं कंपनी को 20 हजार करोड़ रुपये का अपना एफपीओ तक वापस लेना पड़ा है। हालांकि मंगलवार को अडानी के शेयरों में तेजी लौटी थी। वहीं रेटिंग एजेंसियां मूडीज-फिच ने अडानी समूह के कर्ज को लेकर बड़ा बयान दिया है। अडानी के कर्ज को लेकर मूडीज और फिच दोनों ने अपनी रिपोर्ट दी है। दुनिया की प्रमुख रेटिंग एजेंसियों फिच और मूडीज ने मंगलवार को कहा कि अडानी समूह की कंपनियों द्वारा भारतीय बैंकों से लिया गया लोन इतना अधिक नहीं है कि उनकी ऋण गुणवत्ता पर किसी तरह का जोखिम पैदा हो ।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     16 June 2026
    नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
     16 June 2026
    नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
     16 June 2026
    नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
     16 June 2026
    मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
     15 June 2026
    नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
     15 June 2026
    नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
     15 June 2026
    नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
     15 June 2026
    नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
     13 June 2026
    नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
    Advt.