जूनियर आर्टिस्ट को प्राइवेट फोटोज लीक करने की धमकी दी, आर्टिस्ट ने सुसाइड की

Updated on 08-12-2023 02:46 PM

फिल्म ‘पुष्पा’ में अल्लू अर्जुन के सबसे खास दोस्त केशव की भूमिका निभाने वाले एक्टर जगदीश प्रताप भंडारी को अरेस्ट कर लिया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो हैदराबाद की पंजागुट्‌टा पुलिस ने उन्हे रिमांड पर लिया है।

जगदीश पर आरोप है कि उन्होंने हैदराबाद की एक जूनियर आर्टिस्ट की प्राइवेट फोटोज कैप्चर कीं। इतना ही नहीं उन्होंने उस जूनियर आर्टिस्ट को उसकी यही फोटोज दिखाकर हैरेस भी किया।

किसी अन्य शख्स की मौजूदगी में उन्होंने उस महिला को उसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी भी दी। जिसके बाद बीते 29 नवंबर को उस जूनियर आर्टिस्ट ने सुसाइड कर ली।

पुष्पा-2 की शूटिंग में बिजी थे जगदीश
जगदीश इन दिनों पुष्पा-2 की शूटिंग पर जुटे हुए थे। फिल्म के सेकंड पार्ट में भी उनका बड़ा रोल है। अब क्या वो फिल्म में नजर आएंगे या उनका रोल कोई और एक्टर करेगा यह एक बहुत बड़ा सवाल है।

एक्टर की टीम ने अब तक नहीं दिया कोई बयान
अब तक इस पूरे मामले पर एक्टर और उनकी टीम की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि वह जूनियर आर्टिस्ट जगदीश की गर्लफ्रेंड थी। मामले में पुलिस इन्वेस्टिगेशन जारी है।

जूनियर आर्टिस्ट के पिता ने भी दर्ज की शिकायत
इससे पहले जब पुलिस को इस सुसाइड की खबर मिली तो उन्होंने तुरंत इसकी इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी। शुरुआती इन्वेस्टिगेशन में ही पुलिस ने पाया की एक्टर जगदीश उस आर्टिस्ट को हैरेस कर रहे थे।

इसके बाद पुलिस ने पिछले बुधवार जगदीश को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर एक्टर को 14 दिनों की रिमांड पर भेजा गया।

चर्चा है कि उस जूनियर आर्टिस्ट के पिता ने भी जगदीश के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

2018 में किया था एक्टिंग डेब्यू
जगदीश ने साल 2018 में वेब सीरीज ‘निरुदयोग नाटुलू’ एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद वो सुपरहिट तेलुगु फिल्म ‘पलासा 1978’ में भी नजर आए थे। इसके बाद पैन इंडिया रिलीज ‘पुष्पा: द राइज’ से उन्हें पूरे देश में पहचान मिली थी। फिल्म में उन्होंने पुष्पा के सबसे करीबी दोस्त केशव का रोल प्ले किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.