गाजा में युद्ध विराम से ठीक पहले इजरायल के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, हमास की 'ग्रैड वैली' में सेना की एंट्री

Updated on 24-11-2023 01:57 PM
गाजा: इजरायल डिफेंस फोर्स, आईडीएफ ने शुक्रवार से शुरू हो रहे युद्ध विराम से पहले गाजा पट्टी में अहम कामयाबी हासिल की है। आईडीएफ ने यहां हमास की ग्रैड वैली को ढूंढ़ निकाला है, जहां से लंबे समय से इजरायल पर रॉकेट दागे जा रहे थे। अपने ऑपरेशन में बच्चों के कमरों में बिस्तर के नीचे हथियारों के जखीरे और भूमिगत बुनियादी ढांचे का खुलासा इजरायली सेना ने किया है। इजरायली सेना ने कहा कि बच्चों को भी हमास ने लड़ाई में ढाल बना लिया है और उनका इस्तेमाल कर रहे हैं। आईडीएफ ने इससे पहले गाजा के सबसे बड़े अस्पताल अल शिफा के नीचे भी सुरंगों के नेटवर्क का खुलासा किया।

गुरुवार को आईडीएफ की ओर से जारी बयान में कहा है कि उनकी 401 ब्रिगेड ने जबल्या के बाहरी इलाके में ग्रैड वैली में लड़ते हुए बच्चों के बेडरूम में हथियारों का पता लगाया। इजरायली सेना ने बताया कि ग्रैड वैली वह क्षेत्र है, जहां से लड़ाई के दौरान हमास के लड़ाकों ने उनके ऊपर बड़े स्तर पर गोलाबारी थी। काफी समय से इस जगह का इस्तेमाल कर इजरायली सेना को निशाना बनाया जा रहा था। इस जगह पर काफी गहराई में चार महत्वपूर्ण सुरंग शाफ्ट हैं, जो बिजली ग्रिड से जुड़े हुए हैं। ये हमास के सीनियर कमांडरों की इमारतों से जुड़े थे। जिनका हमास के लड़ाके इस्तेमाल करते थे।

इजरायली सेना ने कहा- ये हमास को बड़ी चोट

401 ब्रिगेड के कर्नल बेनी अहरोन ने बताया है कि उनको इस जगह से ऑपरेटिव प्लान के दस्तावेज और कई हथियार मिले हैं। इसमें लंबी दूरी के रॉकेट, लॉन्च शाफ्ट और हमास की ऑपरेशनल शाफ्ट को ढूंढा गया है। हमें हमास का ऑपरेशनल बेस मिला है, जिसमें गोला-बारूद, हथियार और दूसरी चीजें शामिल हैं। ये हमारे लिए एक सफल दिन रहा है। हमने बरामद किया गया सभी सामान आईडीएफ की इंटेलिजेंस और डॉक्यूमेंटेशन यूनिट को सौंप दिया गया है।

इजरायल की सेना गाजा पट्टी में फैले सुरंगों के जाल को लगातार खत्म करने की कोशिश में लगी है। सुरंगों के नेटवर्क को ही हमास का सबसे बड़ा मददगार माना जाता है। इजरायली सेना ने गाजा के सबसे बड़े अस्पताल अल शिफा के नीचे भी बड़े सुरंग नेटवर्क को खोज निकाला है। इजरायली सेना ने दावा किया है कि हमास ने अस्पताल के नीचे से सुरंगों का एक पूरा जाल बुन रखा था और यहीं से वह अपनी आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। अस्पताल के नीचे हमास ने कमांड सेंटर बना रखा था।आईडीएफ को सुरंग के भीतर एयर कंडीशन कमरा, शौचालय, रसोईघर और वॉर रूम भी मिला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। जयशंकर ने शहबाज शरीफ…
 27 September 2026
काठमांडू: नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले भारतीय विमानों की सुरक्षा व्यवस्था पिछले 26 सालों से भारत खुद संभाव रहा है। नेपाल में इसको लेकर…
 27 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की दावेदारी को लेकर समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में बोलते हुए रूस के…
 27 September 2026
मॉस्को/अंकारा: रूस के विदेश मंत्री सर्गियो लावरोव ने कहा है कि तुर्की एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम बिना हमारी इजाजत के देश की सीमा से बाहर नहीं ले जा सकता। उन्होंने…
 27 September 2026
ढाका: तारिक रहमान के दिल्ली दौरे को लेकर बांग्लादेश लगातार भारत के सामने शर्त पर शर्त रख रहा है। शेख हसीना को वापस सौंपने की शर्त तो पहले से ही…
 27 September 2026
वॉशिंगटन/ढाका: शेख हसीना को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव के बीच अमेरिका ने अहम बयान दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने गुरुवार को एक बयान…
 27 September 2026
मॉस्को: दुनिया भर में बढ़ते कूटनीतिक तनाव और तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं के बीच एक खौफनाक खुफिया रिपोर्ट ने पश्चिमी देशों की नींद उड़ा दी है। दावा किया जा…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
Advt.